कोरोना के बिगड़े हालात पर भड़कीं यह एक्ट्रेस, कहा- देश का PM सोनू सूद या सलमान खान को बना दिया जाए

मुंबई, मई 11: देश कोरोना की दूसरी लहर की वजह से भयावह दौर से गुजर रहा है। रोजाना 4 लाख से ज्यादा कोरोना के नए मरीज सामने आ रहे हैं। इस घातक वायरस से मौतों का आंकड़ा भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। स्थिति यह है कि देश के अस्पतालों में मरीजों के लिए जगह नहीं है। दवाओं, बेड और ऑक्सीजन की भारी किल्लत बनी हुई है। इस बीच बिग बॉस 14 फेम राखी सावंत ने सरकार की अव्यस्थाओं पर निशाना साधा हैं। इतना नहीं उन्होंने भड़कते हुए यहां तक कह दिया कि सोनू सूद या सलमान खान को देश का प्रधानमंत्री बना दिया जाना चाहिए।

सोनू सूद या सलमान खान बनें देश का पीएम

सोनू सूद या सलमान खान बनें देश का पीएम

बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्शियल ड्रामा क्वीन एक बार फिर चर्चाओं में है। राखी सावंत ने देश में कोरोना की दूसरी लहर के बाद बने हालातों पर नाराजगी जताते हुए सरकार पर अपना तगड़ा वाला रिएक्शन दिया है। राखी ने कहा कि देश में लोग मर रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों के लिए जगह नहीं है। कोरोना मरीजों को ना दवा मिल रहा ना ऑक्सीजन ऐसे में हमारी देश की सरकार क्या काम कर रही है? सरकार इस भयानक स्थिति को कंट्रोल करने में पूरी तरह से फेल हुआ है। यहीं नहीं कोरोना महामारी के दौरान मसीहा बनकर सामने आए सोनू सूद और अपनी दरियादिली के लिए मशहूर सलमान खान को लेकर राखी ने कहा कि उन्हें देश का प्रधानमंत्री बना देना चाहिए।

'सरकार कुछ भी काम नहीं कर रही है'

'सरकार कुछ भी काम नहीं कर रही है'

राखी सावंत ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अपनी गुस्सा जाहिर किया है। इस दौरान राखी ने कहा कि अभी एक यूट्यूब राहुल बोहरा की कोरोना की वजह से मौत हो गई। साथ ही बताया का संभावना के पिता की भी कोरोना से मौत हो गई। बहुत लोग कोरोना से मर रहे है, लेकिन सरकार कुछ भी काम नहीं कर रही है। इस दौरान राखी ने कहा कि सोनू सूद और सलमान खान देश में कितना अच्छा काम कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन का भी जिक्र करते हुए कहा कि यह लोग देश से कितना प्यार करते हैं।

देश के मंत्रियों के लिए कही यह बात

देश के मंत्रियों के लिए कही यह बात

इसके साथ ही उन्होंने सरकार के अलावा नेताओं पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना की वजह से जिन लोगों की मौत हुई है, जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनके परिवारों को कौन जवाब देगा। सिर्फ देश के मंत्री अपने आप को सुरक्षित करके बैठे हैं। वहीं उन्होंने इस बार प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए सोच समझकर वोट देने की भी अपील की। आपको बता दें कि देश में कोरोना महामारी के बाद सोनू सूद लगातार जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। वहीं उनके अलावा सलमान खान भी भोजन के साथ-साथ 25 हजार लोगों के खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आगे आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+