Video: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को ताबड़तोड़ घूंसे मारने लगा शख्स, वीडियो हुआ वायरल
मुंबई, जून 10। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर अपनी फोटोज, वीडियोज को सोशल मीडिया पेज पर डालती रहती हैं। फैंस उनके तस्वीरों का इंतजार करते रहते हैं। उर्वशी रौतेला अपने बोल्डनेस और फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती है। इस बीच उर्वशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को पहली नजर में देखने पर आप दंग रह जाएंगे। एक शख्स उर्वशी को ताबड़तोड़ घूंसे मार रहा है। इस वीडियो को देखकर उनके फैंस शॉक्ड है। इस वीडियो में उर्वशी के पेट में एक शख्स ताबड़तोड़ घूंसे मारता दिखता है। वीडियो को देखकर आपके पसीने छूट जाएंगे।

वहीं शख्स की मार खाते हुए उर्वशी रौतेला की हालत खराब होती दिखाई दे रही है। वो कई बार चीखती है, चिल्लाती है। उनका चेहरा दर्आद से भरा दिख रहा है। इस वीडियो को उर्वशी रौतेला ने खुद अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड किया है। वीडियो में उनकी हालत को देखकर उनके फैंस परेशान है। उनके चेहरे पर दर्द साफ दिख रहा है। वो चीख रही हैं, चिल्ला रही हैं। वीडियो देखकर आपको लगेगा की सचमुच कोई उन्हें घूंसे मार रहा है, लेकिन वीडियो के कैप्शन को पढ़कर आपको असल वजह पता चल जाएगी।
आप परेशान मत होइए। वीडियो में दिखाई देने वाला शख्स उन्हें जानबूझ कर मार नहीं रहा, बल्कि उनका ट्रेनर है, जो उन्हें बॉक्सिंग की ट्रेनिंग दे रहा है। कैप्शन में उर्वशी ने लिखा है 'बिना दर्द के कछ नहीं मिलता। उसने मुझे पेट में मुक्के मारे, ये मार खाना मेरी एक्शन फिल्म का हिस्सा है।' जी हां दरअसल उर्वशी रौतेला अपनी आने वाली फिल्म में एक्शन सीन करती नजर आएंगी, जिसकी वो तैयारी कर रही हैं। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications