एकता कपूर की नई वेब सीरीज पर लगा चोरी का आरोप, मेकर्स ने मांगी माफी, पोस्टर किया डिलीट
मुंबई, अप्रैल 12: फिल्म इंडस्ट्री में चोरी का आरोप लगना कोई नयी बात नहीं है। कंटेंट से लेकर धुनों तक, पोस्टर से लेकर काफी चीजों तक बॉलीवुड में ऐसे आरोप किसी ना किसी पर लगते रहते हैं। अब ऐसे ही एक विवाद से प्रोड्यूसर एकता कपूर भी घिरीं है, जिसके बाद उनके प्रोडक्शन हाउस ऑल्ट बालाजी ने माफीनामा शेयर किया है। आखिर क्या है पूरा, विवाद पढ़िए पूरी खबर...

ऑल्ट बालाजी ने मांगी माफी
एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस ऑल्ट बालाजी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक माफीनामा शेयर किया है, जिसमें उन्होंने उस पोस्टर डिलीट कर वेब सीरीज के मेकर्स ने माफी मांगी है। ऑल्ट बालाजी ने अपने बयान में कहा बताया कि 9 अप्रैल को हमने 'हिज स्टोरी' का एक पोस्टर जारी किया था और तब हमें सुधांशु के 'लोएव' पोस्टर के बारे में पता चला। ऐसी समानता केवल एक संयोग नहीं हो सकती है। यह हमारे डिजाइन टीम के का वर्क था। इसके लिए हम माफी मांगते हैं।

जानिए क्या है पोस्टर विवाद
दरअसल, हाल ही में एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस ऑल्ट बालाजी ने वेब सीरीज 'हिज स्टोरी' का एक पोस्टर रिलीज किया था, जिसके बाद में फिल्ममेकर मेकर सुधांशु सरिया ने ट्विटर पर ऑल्ट बालाजी पर उनकी फिल्म का पोस्टर चुराने का आरोप लगाया था। सुधांशु सरिया ने दावा किया था कि उनकी साल 2015 में आई फिल्म 'लोएव' का पोस्टर चुराकर 'हिज स्टोरी' का हूबहू पोस्टर बनाया गया है। अपने ट्वीट में सुधांशु ने कहा कि ये इंडस्ट्री ऐसी क्यों है? हमारे हार्ड वर्क से बनाया गया पोस्टर ऑल्ट बालाजी के इंजीनियस लोगों ने अपनी फिल्म के लिए ले लिया है।

आपातकाल पर बना रही वेब सीरीज
आपको बता दें कि वेब सीरीज 'हिज स्टोरी' जी5 और ऑल्ट बालाजी पर 25 अप्रैल को स्ट्रीम होगी। इसमें सत्यदीप मिश्रा, प्रियामणि और मृणाल दत्त लीड रोल में दिखेंगे। एकता कपूर फिल्मों, टीवी सीरियल के बाद अब वेब सीरीज में काफी काम कर रही है। खबर ये भी है कि अब वो अपनी अगली वेब सीरीज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आपातकाल पर आधारित बना रही हैं, जिसकी घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए की।

पिता के जन्मदिन पर शेयर किया था इमोशनल पोस्ट
वहीं इससे पहले अपने पिता जितेंद्र के बर्थ-डे पर एकता कपूर ने बहुत प्यारा और इमोशनल मैसेज शेयर किया था। उन्होंने लिखा हैपी बर्थडे पापा! आप ने मेरे पंखों को हवा दी। जब मैंने निर्माता बनने का फैसला किया तो आपने मुझे बढ़ने में मदद की! आपने जो मुझे सिखाया है उसके लिए मेरा प्यार स्वीकार करिए ! लव यू ।
-
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया












Click it and Unblock the Notifications