प्रेंगनेंट दीया मिर्जा को वैक्‍सीन लगवाने से लग रहा डर, बोलीं मेरे डाक्‍टर ने दी है ये सलाह

प्रेंगनेंट दीया मिर्जा को वैक्‍सीन लगवाने से लग रहा डर, बोलीं मेरे डाक्‍टर ने दी है ये सलाह

मुंबई, 17 मई: कोरोना महामारी की दूसरी लहर में लोगों में जबरदस्‍त खौफ है। कोरोना का इलाज हो या उससे बचाव के लिए वैक्‍सीन लगवाना हो, आम हो खास सब अजीब से असमजस की स्थिति से गुजर रहे हैं। इसके पीछे वजह है कि आए दिन दवा और वैक्‍सीन को लेकर नई-नई बात सामने आ रही है। इसी बीच एक्‍ट्रेस दीया मिर्जा जो इन दिनों प्रेग्नेंट हैं उन्‍हें भी ऐसी हालत में कोरोना वैक्‍सीन लगवाने से डर लग रहा है। इसको लेकर उन्‍होंने एक पोस्‍ट लिखी है।

दीया मिर्जा को वैक्‍सीन लगवाने से लग रहा डर

दीया मिर्जा को वैक्‍सीन लगवाने से लग रहा डर

दीया मिर्जा ने कोरोना से बचाव करने वाली वैक्‍सीन के बारे में ये पोस्‍ट लिखी है। उन्‍होंने लिखा कोरोना वायरस से बचने के लिए जिस वैक्‍सीन का इस्‍तेमाल किया जा रहा है उसका अभी तक प्रेंगनेंट वूमेन पर क्‍लीनिकल ट्रायल नहीं हुआ है।

ट्वीटर पर महिला ने वैक्‍सीन को लेकर उठाया था ये सवाल

ट्वीटर पर महिला ने वैक्‍सीन को लेकर उठाया था ये सवाल

दरअसल, रूमा सात्विक नाम की यूजर ने प्रेगेंट महिलाओं के वैक्‍सीनेशन पर चिंता व्‍यक्‍त की थी और पूछा था कि ये गर्भवती महिलाओं के लिए कितने असरदार है। इसके प्रभाव और दुष्‍प्रभाव को लेकर अभी बहस जारी है।

दीया बोलीं इन महिलाओं के लिए नहीं है सुरक्षित

दीया बोलीं इन महिलाओं के लिए नहीं है सुरक्षित

रूमा के इस ट्वीट पर रीट्वीट करते हुए दीया मिर्जा ने लिखा ये वास्‍तव में महत्‍वपूर्ण है। इसे अवश्‍य पढ़े और ये भी ध्‍यान दें कि भारत में वर्तमान में उपयोग की जाने वाले किसी भी टीके का गर्भतवी या स्‍तनपान करवाने वाली महिलाओं पर ट्रायल नहीं किया गया है। मेरे डॉक्‍टर ने कहा है कि हम ये टीके तब तक नहीं ले सकते जब तक आवश्‍यक क्लिीनिकल ट्रायल नहीं हो जाते।

एक्‍ट्रेस की प्रेगनेंसी की खबर पर लोगों ने कर दिया था ट्रोल

एक्‍ट्रेस की प्रेगनेंसी की खबर पर लोगों ने कर दिया था ट्रोल

बता दें दीया मिर्जा ने 15 फरवरी को बिजनेसमैन वैभव रेखी से दूसरी शादी की थी और इसके बाद पति संग मालदीव हनीमून मनाने गई थी।म मालदीव से ही एक्‍ट्रेस ने खुलासा किया वो प्रेग्‍नेंट हैं। जिस पर लोगों ने उन्‍हें ट्रोल करते हुए कहा था कि प्रेग्रेंट थी इसलिए शादी रचाई। तब एक्‍ट्रेस ने करारा जवाब भी दिया था। फिलहाल दिया अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी फिकरमंद हैं सो अपने होने वाले बच्‍चे को सुरक्षित रखने के लिए डाक्‍टर के बताए सारे इंस्‍ट्रक्‍शन फॉलो कर रही हैं।

dia

sanaya pithawalla की क्यूटनेस ने लूट लिए लाखों दिलhttps://hindi.oneindia.com/photos/sanaya-pithawalla-viral-pictures-61735.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+