कंगना रनौत से भिड़ीं सेक्रेड गेम्स की 'कोको', इशारों ही इशारों में कह दी बड़ी बात

Bollywood Hindi News: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने महाराष्ट्र सरकार पर जमकर हमला बोला। ये मामला शांत हुआ ही था कि कंगना किसान आंदोलन को लेकर कई संगठनों और पार्टियों पर हमलावर हो गईं। इस दौरान कंगना ने पॉपस्टार रिहाना के ट्वीट पर भी पलटवार किया। जिसके बाद अब एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने इशारों ही इशारों में कंगना रनौत पर हमला बोला है।

कंगना ने कही थी ये बात

कंगना ने कही थी ये बात

दरअसल रिहाना के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कंगना ने लिखा कि इस बारे में कोई भी बात इसलिए नहीं कर रहा है क्योंकि ये किसान नहीं हैं बल्कि आतंकवादी हैं जो भारत को बांटना चाह रहे हैं ताकि चीन जैसे देश हमारे राष्ट्र पर कब्जा जमा ले और यूएसए जैसी चाइनीज कॉलोनी बना दें। तुम शांत बैठो बेवकूफ, हम लोग तुम्हारे जैसे बेवकूफ नहीं हैं जो अपने देश को बेच दें। इसके बाद कंगना कुब्रा के निशाने पर आ गईं।

बिना नाम लिए किया ट्वीट

बिना नाम लिए किया ट्वीट

कुब्रा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि क्वीन क्वीन बुला बुला के बेड़ा गर्द कर दिया है। इसके बाद उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा कि गलती हो गई गर्द नहीं गर्क। एक लाइन के इस ट्वीट में कंगना का नाम तो नहीं लिखा गया है, लेकिन उनका इशारा लोगों ने तुरंत पकड़ लिया, क्योंकि कंगना ही बॉलीवुड क्वीन के नाम से फेमस हैं। वहीं कुब्रा भी किसान आंदोलन पर नजर बनाए हुए हैं, ट्विटर पर उससे जुड़ी हर खबर पर वो प्रतिक्रिया देती हैं।

सेक्रेड गेम्स में निभाया अहम किरदार

सेक्रेड गेम्स में निभाया अहम किरदार

नेटफिलिक्स पर सेक्रेड गेम्स वेब सीरीज के दो पार्ट आए, जिसने जमकर धमाल मचाया था। इस सीरीज में सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में थे, जबकि कुब्रा ने एक किन्नर (कोको) की भूमिका निभाई थी। नवाजुद्दीन के साथ उनके किरदार को जमकर सराहा गया। इसके अलावा कुब्रा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। ट्विटर पर उनके 64 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वो हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं।

ग्रेटा थनबर्ग पर हुई FIR

ग्रेटा थनबर्ग पर हुई FIR

मशहूर पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने हाल ही में किसान आंदोलन को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने किसानों का साथ देने की बात कही थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज की है। साथ ही उन पर भड़काऊ ट्वीट करने के आरोप लगाए। इस पर तंज कसते हुए कुब्रा ने लिखा कि Wow, कैसे? वहीं ग्रेटा ने भी एफआईआर के बाद साफ किया कि वो डरने वाली नहीं हैं। वो प्रदर्शनकारियों के साथ खड़ी रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+