इरफान खान की पत्नी सुतापा ने खोला राज, पुराना वीडियो शेयर कर बताया किस चीज से थी एक्टर को बेहद नफरत
मुंबई, 25 जून। बॉलीवुड कालकार इरफान खान के प्रति प्यार लोगों के दिलों में अभी जिंदा है। उनके अचानक दुनिया को अलविदा कहने के बाद भी वो अपने फैंस के लिए उनकी फिल्मों में जिंदा हैं। इरफान खान के अचानक जाने से उनकी पत्नी और दोनों बेटों को बड़ा धक्का लगा है। दिवंगत एक्टर के बड़े बेटे बाबिल आए दिनों अपने पिता को लेकर पोस्ट लिखते रहते हैं। वहीं अब उनकी पत्नी ने इरफान खान को लेकर बड़ा खुलासा किया है। वीडियो शेयर कर सुतापा ने खुलासा किया कि इरफान को किस चीज से बहुत ज्चादा नफरत थी।

सुतापा ने बताया किस चीज से थी इरफान खान को नफरत
वीडियो शेयर कर इरफान खान की नपसंद का राज खोलते हुए पत्नी सुतापा ने बताया कि इरफान को ताश खेलना बिलकुल पसंद नहीं था। सुतापा ने एक पुराना वीडियो भी शेयर किया जिसमें बीमार होने के बावजूद "तीन साल पहले लंदन में इरफान टीम के साथ शूटिंग में गए थे। उस समय उनकी तबियत ठीक नहीं थी। सुतापा ने लिखा लेकिन कौन बता सकता है।

जब लोग ताश खेलते थे तो वो किताब पढ़ते थे
इसी के साथ सुतापा ने बताया कि उन्हें ताश खेलने से नफरत थी, उनकी मेकअप वैन में कई बार ताश खेला गया, लेकिन वे हर बार किताब पढ़ते रहते थे। उनके साथ वाले ताश खोलते थे वो उन्हें कुछ कहते नहीं थे लेकिन उन्हें ये बिलकुल पसंद नहीं था।

आखिरी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' के सेट का है ये वीडियो
सुतापा ने जो वीडियो शेयर किया है वो इरफान खान की जिंदगी की आखिरी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' के सेट का है। वीडियो में इरफान किताब पढ़ते हुए और कुछ खाते हुए नजर आ रहे है। पुराना गाना 'उड़े जब जब' जुल्फे सुनते नजर आ रहे है। इस वीडियो में इरफान की मुस्कुराहट हर किसी का दिल जीतने वाली दिख रही है। एक महिला ने उनसे कहा इरफान कितना मीठा है ये गाना है जिस पर इरफान मुस्कुराकर उत्तर देते नजर आ रहे हैं। सुतापा द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications