बॉलीवुड फिल्ममेकर ने कन्हैया कुमार से क्यों कहा- 'फिर जूते खाने का मन कर रहा है क्या?'

मुंबई। कोरोना वायरस महामारी के बीच बॉलीवुड फिल्ममेकर अशोक पंडित इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। वह सामाजिक मुद्दों के साथ-साथ अब राजनेताओं पर भी निशाना साध रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ट्वीट के माध्यम से जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआई नेता कन्हैया कुमार पर निशाना साधा है। अशोक पंडित, कन्हैया कुमार के एक ट्वीट को पढ़कर इस कदर भड़के कि उनसे उनसे कहा, 'फिर जूते खाने का मन कर रहा है क्या?'

अशोक पंडित ने कन्हैया पर साधा निशाना

अशोक पंडित ने कन्हैया पर साधा निशाना

ट्विटर पर बेबाक राय रखने के लिए मशहूर अशोक पंडित के निशाने पर अब कन्हैया कुमार आ गए हैं। विवाद उस समय शुरू हुआ जब कुमार कुमार मोदी सरकार का नाम लिए बिना अपने एक ट्वीट में केंद्र पर निशाना साधा। कन्हैया ने लिखा, 'देश चलाने के लिए छाती नहीं, दिमाग चाहिए।' सीपीआई नेता कन्हैया कुमार के इस ट्वीट पर बॉलीवुड फिल्ममेकर अशोक पंडित अपना गुस्सा काबू नहीं कर पाए और ट्वीट करते हुए कन्हैया पर हमला बोल दिया।

कन्हैया कुमार ने किया ये ट्वीट

कन्हैया कुमार ने किया ये ट्वीट

कन्हैया कुमार के ट्वीट पर अशोक पंडित ने लिखा, 'यह बात तो बिहार के लोगों ने तुझे पीछले चुनाव में समझा दी थी! अभी फिर जूते खाने का मन कर रहा है क्या?' गौरतलब है कि कन्हैया कुमार गाहे-बगाहे मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधते हुए ट्वीट करते रहते हैं, लेकिन अशोक पंडित ने उन्हें जो रिप्लाई किया है उसकी उम्मीद कन्हैया ने नहीं की होगी। हालांकि अशोक पंडित के बयान पर अभी कन्हैया की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, अब देखना यह है कि ट्विटर विवाद कितना आगे जाता है।

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

इससे पहले बॉलीवुड फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने परीक्षा भी नकल करके ही पास की होगी। दरअसल, राहुल गांधी स्टैंडिंग कमिटी की बैठक में शामिल नहीं हुए थे। इसी बात को लेकर अशोक पंडित ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसा था। अशोक पंडित ने अपने ट्वीट के साथ एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: ट्रिपल मर्डर जोधपुर : पति-पत्नी व बेटे की धारदार हथियार से गला रेतकर की हत्या

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+