ट्रिपल मर्डर जोधपुर : पति-पत्नी व बेटे की धारदार हथियार से गला रेतकर की हत्या
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले के जैतीवास गांव में मंगलवार को एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी गई। ट्रिपल मर्डर से पूरे बिलाड़ा क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पति-पत्नी और पांच वर्षीय मासूम के शव उनके झोपड़े में पड़े मिले। तीनों के शरीर पर धारदार हथियार के निशान है।

जोधपुर के बिलाड़ा पुलिस थानाधिकारी मनीष देव ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तो वहां पति-पत्नी व एक बच्चे का शव पड़ा मिला, जिनकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। हत्या क्यों और किसने की। इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
यह परिवार लकड़ियां काटकर उनसे कोयले बनाने का काम करता था। मृतकों की शिनाख्त जवरीलाल चैकीदार, तोलकी देवी व विक्रम के रूप में हुई है। परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे ग्रामीणों की मदद से बिलाडा ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications