Instagram पर सलमान खान के हुए 3 करोड़ फॉलोवर्स, वीडियो शेयर करके बोले भाईजान-'ऊई मां 3 करोड़'
नई दिल्ली। बॉलीवुड के भाईजान यानी की सलमान खान के चाहने वाले करोड़ों की संख्या में हैं, जो उन पर जान देने को भी तैयार रहते हैं, उनके चाहनेवालों के प्रेम का ही नतीजा है कि अब सोशल प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सुपरस्टार सलमान के 3 करोड़ फोलोवर्स हो गए हैं, जो कि अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है, सलमान ने इसके लिए अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है और उनके लिए एक 'थैंक यू' वीडियो शेयर किया है, जिसका नाम है 'ऊई मां 3 करोड़! सभी का शुक्रिया'।

सलमान खान के इंस्टाग्राम पर हुए 3 करोड़ फॉलोवर्स
सलमान खान का ये वीडियो इस वक्त काफी सुर्खियां बटोर रहा है, लोग इस वीडियो पर काफी कमेंट कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं,आपको बता दें कि हाल ही में सलमान खान अपने उस वीडियो के लेकर खासे चर्चा में थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'मुझे लगता है कि जिन लोगों को खुद पर विश्वास नहीं है, वही पुरस्कार लेने जाते हैं। मैं फिल्मफेयर या ऐसे किसी Stupid पुरस्कार को लेने नहीं जाऊंगा,अगर राष्ट्रीय अवॉर्ड मिले तो वो गौरव की बात है, तब मैं जाऊंगा और पुरस्कार लूंगा।'

सलमान खान ने उड़ाया था मजाक
हालांकि ये सलमान खान का पुराना वीडियो था, जिसमें उन्होंने अवार्ड समारोह पर सवाल उठाते हुए कहा था कि सब कुछ वहां पहले से तय होता है, जिसे जो वो चाहते हैं उसी को अवार्ड देते हैं, वीडियो में सलमान ने कहा था कि सब कुछ पहले से प्रायोजित होता है।
'सूट-बूट पहनके बैठे हैं और पुरस्कार ले रहे हैं'
सलमान ने आगे कहा था कि वहां वो ही होता है जो कि पान पराग और मणिकचंद चाहते हैं, और हम बेवकूफ हैं... सूट-बूट पहन के बैठते हैं और पुरस्कार किसी और को मिल जाता है, यह ऐसा है कि कल मेरा ड्राइवर, स्पॉटबॉय या मेरा मेकअप मैन कहेगा, आज हम आपको पुरस्कार देते हैं। यह मूर्खता है।

सलमान के वीडियो ने मचाई थी सनसनी
बता दें सलमान का वीडियो तब ऑनलाइन वायरल होना शुरू हुआ, जब ट्विटर पर हैशटैग BoycottFilmfare ट्रेंड करने लगा था। इस साल जोया अख्तर की 'गली बॉय' को विभिन्न श्रेणियों में 13 पुरस्कार मिले हैं, जिसके बाद कुछ लोगों ने अवार्ड समारोह को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications