जया बच्चन के बयान पर बोले रवि किशन-उनसे समर्थन की उम्मीद थी लेकिन मैं बॉलीवुड से गंदगी साफ करके रहूंगा
नई दिल्ली। बॉलीवुड के ड्र्ग्स कनेक्शन का मामला अब संसद पहुंच चुका है, सोमवार को भाजपा सांसद रवि किशन ने इस मसले को लोकसभा में उठाया था, जिस पर मंगलवार को राज्यसभा में सांसद जया बच्चन ने पलटवार किया है, उन्होंने कहा कि 'जिन लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री से नाम कमाया, वे इसे गटर बता रहे हैं, मैं इससे बिल्कुल सहमत नहीं हूं, उन्होंने सरकार से अपील की है कि वो ऐसे लोगों से कहे कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल न करें। उन्होंने कहा कि ये वो लोग हैं जो जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं।'

जया बच्चन को रवि किशन का जवाब
जिस पर अब रवि किशन ने प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद थी कि जया बच्चन मेरा सपोर्ट देंगी, बॉलीवुड में हर कोई ड्रग एडिक्ट नहीं है, लेकिन हम इस बात को इनकार नहीं कर सकते हैं कि वहां पर ड्रग कार्टेल काम कर रहा है, रवि किशन ने कहा कि इस ड्रग कार्टेल की रीढ़ तोड़ना जरूरी है।

'मैं इस मसले पर अपनी लड़ाई जारी रखूंगा'
जया जी ने शायद मेरा बयान ध्यान से नहीं सुना, हमें अपनी इंडस्ट्री और युवाओं को बचाना है, मुझे उम्मीद थी कि एक वरिष्ठ होने के नाते वो इस बात को समझेंगी लेकिन जो भी बात कही गई हो, मैं इस मसले पर अपनी लड़ाई जारी रखूंगा।उनकी पार्टी अलग है, उनकी विचारधारा अलग है। मेरी पार्टी भाजपा है, हमारी विचारधारा है गंदगी को देश से साफ करना। जितनी फिल्म इंडस्ट्री उनकी (जया बच्चन की) है उतना हक इस इंडस्ट्री पर मेरा भी है, मैं इंडस्ट्री को खोखला होने नहीं दूंगा भले मेरी जान चली जाए।'
Recommended Video

क्या है मामला
26 अगस्त की शाम एक ट्वीट में कंगना ने प्रधानमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए एक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, अगर नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो बॉलीवुड की जांच करता है तो पहलीं पंक्ति के कई सितारे सलाखों के पीछे होंगे। अगर ब्लड टेस्ट हुए तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आ जाएंगी। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री जी स्वच्छ भारत मिशन के तहत बॉलीवुड जैसे गटर को साफ करेंगे।

कंगना ने पूछा जया बच्चन से ये सवाल
कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में जया बच्चन के संसद के वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा है, 'जया जी क्या आप यही बात तब भी कहतीं अगर मेरी जगह आपकी बेटी श्वेता को टीनेज में पीटा जाता, ड्रग्स दिए जाते और मॉलेस्ट किया जाता। क्या आप तब भी यही बात कहतीं अगर अभिषेक लगातार तंग किए जाने और उत्पीड़न की शिकायत करते और एक दिन फांसी पर लटके हुए पाए जाते? हमारे लिए भी थोड़ी दया दिखाओ।'












Click it and Unblock the Notifications