हनीमून के लिए पति संग मालदीव पहुंचीं एक्ट्रेस काजल अग्रवाल, रेड गाउन में पोस्ट की रोमांटिक Photos
हनीमून के लिए पति संग मालदीव पहुंची एक्ट्रेस काजल अग्रवाल, रेड गाउन में पोस्ट की रोमांटिक Photos
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल( Kajal Agrawal) ने 30 अक्टूबर को बिजनेसमैन गौतम किचलू से शादी कर ली। दोनों ने अपनी शादी को बेहद प्राइवेट रखा। मुंबई के पांच सितारा लहोटल में शादी की सभी रस्में निभाई गई। शादी में केवल करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। हालांकि काजल ने अपनी शादी की कई फोटोज अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की। काजल अग्रवाल की फोटोज की उनके फैंस ने बेहद सराहना की। शादी के बाद अब काजल अग्रवाल अपने पतीि के साथ हनीमून के लिए मालदीव पहुंच चुकी हैं।

मालदीव में पति के साथ काजल से शेयर की रोमांटिक फोटो
काजल अग्रवाल अपने हनीमून के लिए मालदीव पहुंच गई है। काजल ने अपने पति के साथ कई रोमांटिक फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए हैं। शादी के 9 दिन बाद काजल अपने पति के साथ मालदीव में हनीमून मनाने पहुंची हैं, जहां से उन्होंने कई प्यारी और रोमांटिक फोटोज अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की है। काजल की ये फोटोज वायरल हो रही है। इन फोटोज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों में काजल हमेशा की तरह बेहद प्यारी और खूबसूरत दिख रही है। कपल ने टाइटैनिक पोज में भी फोटो क्लिक करवाया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

रेड आउटफिट में पति के साथ किया पोज
काजल ने एक तस्वीर शेयर की है, जो सबसे ज्यादा वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि काजल ने रेड बैकलेस गाउन पहना है। इस रेड आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिख रही है। उन्होंने पति के साथ रोमांटिक अंदाज में पोज करते हुए फोटो लिए हैं, जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि काजल और गौतम की शादी पंजाबी और कश्मीरी रीति रिवाज से हुई थी।

बॉलीवुड के साथ
आपको बता दें कि काजल अग्रवाल ने न केवल बॉलीवुड बल्कि तमिल, तेलुगु फिल्मों में भी खूब काम किया है। बॉलीवुड में उनके करियर की शुरुआत क्यों हो गया ना से हुई। इसके अलावा उन्होंने अजय देवगन के साथ सिंघम, अक्षय कुमार के साथ स्पेशल 26 में औक दो लफ्जों की कहानी में शानदार काम किया है। आपको बता दें कि काजल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने फोटोज इंस्टाग्राम पर डालती रहती है। फैंस ने उन्हें हमेशा तारीफ मिलती है।
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की नहाने की तस्वीर, हो गई ट्रोल












Click it and Unblock the Notifications