Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अनुराग कश्यप पर भड़की ये बड़ी एक्ट्रेस, बोलीं- पीएम मोदी की बेइज्जती करते हो, पहले अपना काम ढंग से करो

नई दिल्ली। मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ खुलकर ट्वीट करने वाले बॉलीवुड डायरेक्टर और प्रड्यूसर अनुराग कश्यप पर अब फिल्म जगत की ही एक स्टार का गुस्सा फूट पड़ा है। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी को लेकर सरकार के विरोध कर रहे अनुराग कश्यप इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने उनका एक खत वायरल करते हुए संगीन आरोप लगाया था। अब अनुराग को फिल्मी इंड्रस्टी के ही एक साथी कलाकार की नाराजगी का सामना करना पड़ा है।

सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने साधा निशाना

सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने साधा निशाना

बॉलीवुड को कई सारी सुपरहिट फिल्में दे चुके अनुराग कश्यप इन दिनों अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे कई मौके आज जब उन्होंने सरकार की नीतियों का विरोध किया। 5 जनवरी को जएनयू में हिंसा के विरोध प्रदर्शन में भी उन्होंने भाग लिया था। अब अनुराग कश्यप को अपने ट्वीट के चलते बॉलीवुड की ही एक स्टार के गुस्से का सामना करना पड़ा है। यह और कोई नहीं बल्कि सिंगर और एक्ट्रेस रहीं सुचित्रा कृष्णमूर्ति हैं जो खुलकर अनुराग के विरोध में सामने आई हैं।

नेपोटिजम पर दिया अनुराग का उदाहरण

नेपोटिजम पर दिया अनुराग का उदाहरण

बता दें कि सुचित्रा कृष्णमूर्ति फिल्म नर्देशक शेखर कपूर की पूर्व पत्नी हैं। सोशल मीडिया पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति की काफी एक्टिव रहती हैं, उनके कई ट्वीट वायरल भी हुए हैं। हाल ही में एक ट्विरट यूजर ने उनसे बॉलीवुड में नेपोटिजम पर सवाल किया था जिसके उत्तर में उन्होंने अनुराग कश्यप का उदाहर देते हुए उन्हें निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि लोगों को खुद साबित करना चाहिए, न कि दूसरों की बेइज्जती करनी चाहिए। सुचित्रा ने आगे कहा कि लोगों को दूसरों पर नाराजगी जाहिर करने के बजाए अपने काम पर ध्यान देना चाहिए।

अपना काम ढंग से करो: सुचित्रा

सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अनुराग कश्यप को लेकर कई सारे ट्वीट किए जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सुचित्रा ने सीधे शब्दों में कहा कि इसका सबसे अच्छा उदाहरण अनुराग कश्यप हैं, भाई पहले अपना काम ढंग से करो। सैक्रेड गेम्स और घोस्ट स्टोरीज जैसे बकवास शो बनाते हो और अपनी असफलता हजम नहीं होती तो पीएम मोदी की बेइज्जती करने में लगे हो। उन्होंने आगे लिखा कि इस देश में सभी को अपना विचार और विरोध प्रकट करने का अधिकार है लेकिन अगर हम सभ्य समाज चाहते हैं तो आचरण भी अच्छा होने की जरूरत है।

अनुराग कश्यप की चिट्ठी लीक

मोदी सरकार के खिलाफ अक्सर सोशल मीडिया पर और सड़क पर उतरकर बोलने वाले फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप क लेकर बीजेपी ने बी पलटवार किया है। बीजेपी सोशल मीडिया पर अनुरोग कश्यप के कुछ पत्र लीक कर दिए गए। इन पत्रों के जरिए अनुरोग कश्यर ने उत्तर प्रदेस सरकार ने अनुदान की मांग की थी। ये वो पत्र हैं, जिनके जरिए उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से फिल्म बनाने के लिए फंड मांगने की कोशिश की थी।

यह भी पढ़ें: NIA एक्ट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची छत्तीसगढ़ सरकार, कहा- पुलिस के अधिकारों में नहीं चाहिए दखल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+