Breaking News:संजय दत्‍त को थर्ड स्‍टेज का लंग कैंसर, इलाज के लिए जा रहे हैं अमेरिका

मुंबई। बॉलीवुड के लिए साल 2020 काफी बुरा साबित हुआ है। कैंसर के कारण बॉलीवुड ने कई बड़े सितारों को इस साल खोया है। अब बॉलीवुड के एक और डराने वाली खबर आ रही है। एक्टर संजय दत्त को कैंसर डिटेक्ट हुआ है। एक्‍टर संजय दत्‍त को फेफड़ों का कैंसर होने की जानकारी मिल रही है। उनकी यह बीमारी तीसरी स्‍टेज पर है। इस गंभीर बीमारी के इलाज के लिए संजय दत्‍त अमेरिका जा रहे हैं। बता दें कि संजय दत्त की मां नरगिस की भी कैंसर की वजह से मौत हुई थी।

Bollywood actor Sanjay Dutt has Stage 3 lung cancer

संजय दत्त ने मंगलवार (11 अगस्त) को अचानक काम से ब्रेक लेने का एलान करके चौंका दिया था। संजय ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैसले से फैंस और शुभचिंतकों को अवगत करवाया था। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया था कि, उन्हें क्या बीमारी है। फिल्म समीक्षक कोमल नहाटा ने ट्वीट कर संजय दत्त को लंग कैंसर होने की पुष्टि की है। संजय दत्त इलाज के लिए अमेरिका जा रहे हैं।

Bollywood actor Sanjay Dutt has Stage 3 lung cancer

संजय दत्त ने फैन्स संग शेयर की पोस्ट में लिखा कि, हाय फ्रेंड्स, मैं काम से छोटा-सा ब्रेक ले रहा हूं, क्योंकि मेरा इलाज चल रहा है। मेरा परिवार और दोस्त मेरे साथ हैं। उम्मीद करता हूं कि आप लोग कयास नहीं लगाएंगे और टेंशन नहीं लेंगे। आपके प्यार के लिए मैं जल्द वापस आऊंगा। वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त 'KGF: चैप्टर 2' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में संजू बाबा के जन्मदिन पर उनका फिल्म से पोस्टर रिलीज किया गया था। वह फिल्म में अधीरा के किरदार में नजर आएंगे।

संजय दत्त की पत्नी मान्यता और उनके दोनों बच्चे फिलहाल दुबई में हैं। संजय दत्त के जो मित्र उनके आवास पर ये जानकारी मिलने के बाद पहुंचे, उनके मुताबिक कैंसर अभी जिस स्टेज में है, उसका इलाज हो सकता है। लेकिन इसके लिए संजय दत्त को तुरंत अमेरिका के लिए निकलना होगा। संजय दत्त की एक फिल्म सड़क 2 का ट्रेलर भी मंगलवार को रिलीज होना था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+