इरफान खान की पत्नी सुतापा से मिलिए जिनके लिए दोबारा जीना चाहते थे वो, जानें कहां हुई उनकी पहली मुलाकात

इरफान खान की पत्नी सुतापा से मिलिए जिनके लिए दोबारा जीना चाहते थे वो, जानें कहां हुई उनकी पहली मुलाकातMeet Irrfan Khan's wife Sutapa for whom he wanted to live again, know where his first meeting was

मुंबई। हाल ही में अंग्रेजी मीडियम' के पहले लुक से ही सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान अब हमारे बीच नहीं रहें। वो सदा के लिए दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। 53 वर्षीय इरफान खान की मौत से पूरा बॉलीवुड सदमें में है। उनकी पत्नी सुतापा सिंकदर उनकी सबसे अच्छी दोस्त थी। इरफान अपनी सेहत को लेकर काफी समय से परेशान थे लेकिन वो एक फाइटर थे । उन्होंने कैंसर से जंग जीतने की इच्छा जाहिर करते हुए एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं अपनी पत्नी के लिए जिंदा रहना चाहता हूं। आइए आपको बताते हैं इरफान और सुतापा की पहली मुलाकात कैसे हुई और कब शुरु हुई उनकी लव स्‍टोरी.....

इरफान खान ने अभिनय की दुनिया में ऐसे रखा कदम

इरफान खान ने अभिनय की दुनिया में ऐसे रखा कदम

बॉलीवुड के अभिनेता इरफान खान जिनकी आदाकारी का रह कोई कायल हैं उनका जन्‍म एक पठान परिवार में हुआ था। उनके परिवार के बड़े चाहते थे कि वो अपना फैमिली बिजनेस संभालें लेकिन क्रिएव्टि दिमाग वाले इरफान ने मास्‍टर्स की पढ़ाई के वक्त ही दिल्ली एनएसडीमें ऑडिशन दिया। पहले ही ऑडिशन में पास होने के साथ इरफान को स्‍कॉलरशिप भी मिली और इसी के साथ उनका अभिनय की दुनिया से नाता जुड़ गया।

 इरफान खान की यहां हुई पत्नी सुतापा से पहली मुलाकात

इरफान खान की यहां हुई पत्नी सुतापा से पहली मुलाकात

इरफान स्‍कूल ऑफ ड्रामा का हिस्सा बनने के लिए दिल्ली पहुंच गए थे। वहीं एक दिन ड्रामा प्रैक्टिस सैशन के दौरान इरफान की नजर सुतापा पर पड़ी और पहली नजर में वो बड़ी अच्‍छी लगी।सुतपा उस समय वहां से ऑट ऑफ एक्टिंग सीख रही थीं लेकिन सुतापा का एक्टिंग की तहीं बल्कि स्‍टोरी और स्‍क्रीनप्‍ले राइटिंग जैसी चीजों में था।

Recommended Video

    Irrfan Khan का निधन, मां Saida Begum की ये आखिरी इच्छा रह गई अधूरी | वनइंडिया हिंदी
    इरफान की सुतापा से इसलिए हुई गहरी दोस्‍ती

    इरफान की सुतापा से इसलिए हुई गहरी दोस्‍ती

    एक दिन अचानक इरफान खान सुतपा से जा पहुंचे और पहली फारमल मुलाकात में ही दोनों में अच्‍छी दोस्‍ती हो गई। कुछ ही दिन में इरुान खान ने सुतापा को प्रपोज कर दिया। सुतपा और इरफान की रुचियां एक जैसी थी, दोनों की सोच भी लगभग एक जैसी थी यही कारण था कि सुतापा और इरफान रिलेशनशिप में जल्‍दी ही आ गए।

    इरफान और सुतापा ने मिलकर देखा था ये सपना

    इरफान और सुतापा ने मिलकर देखा था ये सपना

    इरफान और सुतापा एक दूसरे के साथ कदम मिलाते हुए दुनिया को जीतना चाहते थे और इंटरटेनमेंट के क्षेत्र में कुछ अलग और खास कर दिखाने की चाह रखते थे। वर्ष 1995 में इरफान और सुतापा ने खुद को इंटरटेनमेंट इंडस्‍ट्री में अपने पैर मजबूती से जमा लिए। इसके बाद सालों पुरानी अपनी रिलेशनशिप को आगे बढ़ाते हुए दोनों ने कोर्ट में जाकर 1995 फरवरी में रजिस्‍टर्ड मैरिज कर ली और शादी के बंधन में बंधने के बाद पति-पत्‍नी के रुप में अपनी गृहस्‍थी शुरु की।

    इरफान और सुतापा एक दूसरे के फैन और क्रिटिक भी थे

    इरफान और सुतापा एक दूसरे के फैन और क्रिटिक भी थे

    इरफान और सुतपा एक दूसरे के अच्‍छे दोस्‍त, हमसफर होने के साथ एक दूसरे के फैन और क्रिटिक भी थे। इरफान ने एक इंटरव्‍यू में बताया था कि जब हम एक ही स्‍कूल में थे तो मुझे अहसास हुआ कि मुझसे अच्‍छी अंडरस्‍टैडिंग सुतपा में है। परफॉर्मेंस को लेकर भी वह मुझे बहुत अच्‍छे से समझती हैं। सुतपा के अंदर बहुत क्रिएटिव एनर्जी है।

    कैंसर से लड़ते हुए इरफान ने कहीं थी ये बात

    कैंसर से लड़ते हुए इरफान ने कहीं थी ये बात

    बता दें कि इरफान पिछले करीब दो सालों से इंडस्ट्री से दूर हैं। इरफान खान हाई ग्रेड न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं। न्यूयॉर्क में काफी वक्त तक चले इलाज के बाद साल 2019 में इरफान वापस लौटे और मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग की थी।एक्टर ने कहा कि इस वक्त को मैं अपनों के लिए जिया। पत्नी सुतापा सिकदर के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि सुतापा के बारे में क्या कहूं? वो मेरे लिए सातों दिन 24 घंटे खड़ी रहीं। मेरे देखभाल की और उनके कारण मुझे बहुत मदद मिली। इरफान ने कहा कि मैं अभी तक हूं, इसकी वो एक बड़ी वजह हैं और अगर मुझे जीने का मौका मिलेगा, मैं उसके लिए जीना चाहूंगा।

    इरफान ने मौत के कुछ दिन पहले बोली थी ये बात

    इरफान ने मौत के कुछ दिन पहले बोली थी ये बात

    बता दें पिछले दिनों इरफान खान की तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसकी वजह से उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कई घंटों तक मौत से लड़ने के बाद बुधवार 29 अप्रैल को उनका निधन हो गया। इरफान ने कुछ दिनों पहले मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा था कि मेरे लिए ये दौर रोलर-कोस्टर राइड जैसा रहा, जिसमें हम थोड़ा रोए और ज्यादा हंसे। उन्होंने कहा कि इस दौरान मैं बहुत ही भयंकर बेचैनी से गुजरा, लेकिन कहीं न कहीं मैंने उसे कंट्रोल किया। ऐसा लग रहा था मानो कि आप लगातार अपने साथ हॉपस्‍कॉच खेल रहे हों।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+