पति पर अप्राकृतिक सेक्स के आरोप लगाने वाली बॉबी डार्लिंग ने फेसबुक पर लगाई गुहार
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस बॉबी डार्लिंग ने अपने पति रमणीक शर्मा पर घरेलू हिंसा और अप्राकृतिक सेक्स करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। बॉबी ने इसके बाद फेसबुक पर भी न्याय के लिए एक कैंपेन चलाया है। उन्होंने फेसबुक पर 'जस्टिस फॉर बॉबी डार्लिंग' पेज बना कर न्याय की गुहार लगाई है।


फेसबुक पर लगाई न्याय की गुहार
बॉबी डार्लिंग ने फेसबुक पर लिखा, 'मैं अपने परिवार, दोस्तों, फैंस और एलजीबीटी कम्युनिटी के मेंबर्स और मीडिया से निवेदन करती हूं कि वो मेरी इस लड़ाई में मेरा साथ दें। मुझे पूरा यकीन है कि आप सभी की मदद से मुझे जल्दी इंसाफ मिलेगा।' बॉबी डार्लिंग और उनके पति को क्राइम अगेंस्ट वुमेन सेल ने मगंलवार को बुलाया है।

'ड्रग्स भी लेते हैं रमणीक': बॉबी डार्लिंग
बॉबी ने अपने पति पर न केवल घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं, बल्कि ये भी कहा है कि वो ड्रग्स के आदी हैं। बॉबी ने कहा कि रमणीक को ड्रग्स की लत है और उनकी हालत नशेड़ियों जैसी हो गई है। उन्होंने रमणीक पर अप्राकृतिक ढंग से सेक्स करने का भी आरोप लगाया है।

रमणीक के आरोपों पर बॉबी का पलटवार
वहीं रमणीक और उनके परिवार वालों का कहना है कि बॉबी ये सब लाइमलाइट में आने के लिए कर रही हैं। इसपर पलटवार करते हुए बॉबी डार्लिंग ने फेसबुक पर लिखा कि ऐसा बयान उन लोगों की मानसिकता को दर्शाता है। बॉबी ने कहा, 'मुझे लाइमलाइट के लिए ऐसे घटिया कारणों की जरूरत नहीं है। मैं बिल्कुल नहीं चाहती कि लोग मुझे इस चीज के लिए याद रखें। मैं अपने काम के लिए जानी जाना चाहती हूं।'

रमणीक के लिए सबकुछ छोड़ आईं थीं बॉबी
बॉबी ने साल 2013 में अपने ब्वॉयफ्रेंड रमणीक शर्मा से शादी की थी। रमणीक भोपाल के रहने वाले हैं और वहां अपना बिजनेस देखते हैं। शादी के बाद दोनों वहीं सेटल हो गए और बॉबी ने भी अपना नाम बदल कर पाखी रख लिया था। रमणीक से शादी करने के लिए बॉबी ने मुंबई में अपना घर तक बेच दिया था।












Click it and Unblock the Notifications