#BlackbuckCase:जानिए उस गवाह के बारे में जो 14 साल बाद अचानक आया और सलमान के लिए मुश्‍किल बन गया

जोधपुर। अभिनेता सलमान खान, सैफ अली खान के साथ एक्ट्रेस तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे पर 20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में फैसला आ गया है। अभिनेता सलमान खान को दोषी करार दिया गया है, जबकि बाकी सभी सितारों को बरी कर दिया गया है। आपको बता दें कि 1998 के इस मामले में कोर्ट ने 28 मार्च 2016 को सुनवाई पूरी कर ली थी। सलमान खान पर कुल 4 मामले दर्ज किए गए थे। इनमें दो चिंकारा और दो काले हिरण के शिकार और एक आर्म्स एक्ट का मामला था। चिंकारा केस में सलमान खान बरी हो गए थे, वहीं आर्म्स ऐक्ट में भी उन्हें पिछले साल हाई कोर्ट ने बरी कर दिया था। बाद में इन केसों के गायब गवाह (14 साल बाद) हरीश दुलानी के सामने आने के बाद सलमान की मुश्किलें बढ़ गईं। राजस्थान सरकार ने गवाह को आधार बना सलमान पर हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की। इसके बाद मामला फिर शुरू हो गया।

हरिश दुलानी ने बताया था जान का खतरा, मांगी थी सुरक्षा

हरिश दुलानी ने बताया था जान का खतरा, मांगी थी सुरक्षा

14 साल बाद अचानक आने और सलमान खान के खिलाफ गवाह देने के बाद हरीश दुलानी ने राज्य के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया से पुलिस की सुरक्षा मुहैया कराने की अपील थी। हरीश दुलानी ने गृह मंत्री को एक पत्र लिखा था, जिसमें उसने कहा था कि उसे और उसके परिवार वालों को अज्ञात व्यक्तियों की ओर से जान का खतरा है और उसे तथा उसके परिवार को पुलिस की सुरक्षा मुहैया कराई जाए। अपने वकील अनिल गौर के जरिये कटारिया को भेजे गए पत्र में दुलानी ने कहा था कि सलमान को बरी किए जाने के हाईकोर्ट के आदेश के बाद से कुछ अज्ञात लोग उसके और उसके घर के आसपास देखे गए हैं और ये लोग उस पर तथा उसके परिवार वालों पर नजर रख रहे हैं।

मैं गायब नहीं था, मुझे बुलाया नहीं गया क्‍योंकि सब सलमान को बचाना चाहते थे

मैं गायब नहीं था, मुझे बुलाया नहीं गया क्‍योंकि सब सलमान को बचाना चाहते थे

एक हिंदी दैनिक ने जब दुलानी से सवाल किए तो हरीश ने कहा, "मैं अब भी इस बयान पर कायम हूं कि सलमान ने ही हिरण का शिकार किया था। मैं कहीं गायब नहीं हुआ था। सलमान को बचाना था, इसलिए जानबूझकर मुझे बुलाया ही नहीं गया।" इससे पहले कहा जा रहा था कि 10 साल से दुलानी गायब था और वह दुबई में था। अखबार ने जब दुलानी से सवाल किया कि मुख्य गवाह होने के बावजूद वह गायब क्यों हो गए, तो दुलानी ने कहा था, "मुझे भी समझ नहीं आ रहा कि वे बरी कैसे हो सकते हैं, अभी तो मेरी गवाही तक नहीं हुई है। कौन कहता है कि मैं गायब था, ज्यादातर कोर्ट हियरिंग में गया था।"

जानिए Blackbuck Case के बारे में सबकुछ

जानिए Blackbuck Case के बारे में सबकुछ

दरअसल ये बात आज से करीब 20 साल पुरानी है, जब राजस्थान के जोधपुर में सलमान खान, सैफ अली खान, तब्बू और सोनाली बेंद्र मशहूर निर्माता-निर्देशक सूरज बड़जात्या की फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान इन सब पर आरोप लगा कि इन्होंने काले हिरण का शिकार किया था, जो संरक्षित वन्यजीवों की श्रेणी में आता है। इसके बाद सलमान खान अरेस्ट भी हुए थे और पुलिस को सलमान के रूम से एक रिवॉल्वर और राइफल भी बरामद की थी। जिनका लाइसेंस पीरियड खत्म हो चुका था।

इसके बाद 15 अक्टूबर, 1998 को वन अधिकारी ललित बोड़ा ने इस मामले में जोधपुर के लूणी पुलिस थाने में सलमान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसमें ये कहा गया कि सलमान खान ने 1-2 अक्टूबर, 1998 की रात कांकाणी गांव की सरहद पर दो काले हिरणों का शिकार किया था। बिश्नोई समाज का कहना है कि जब गोलियों की आवाज सुनकर वो लोग घटना स्थल पर पहुंचे तो वहां दो काले हिरण मृत पड़े थे, गांव वालों के बयान के मुताबिक सलमान ने ही दोनों को मारा है, जबकि बाकी उनके साथी ने उन्हें उकसाने का काम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+