पुलवामा हमले पर कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद का विवादित बयान- बोले- पीएम मोदी और पाकिस्तान के बीच मैच फिक्सिंग
नई दिल्ली: कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य बीके हरिप्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया। इस बयान के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष में एक बार से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो सकता है। हरिप्रसाद ने कहा कि पुलवामा हमला और उसके बाद जो परिणाम आए वो मैच फिक्सिंग का नतीजा था। ये मैच फिक्सिंग पाकिस्तान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई थी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि ग्रैंड ओल्ड पार्टी बालाकोट के आतंकी शिविरों पर द्वारा की गई एयर स्ट्राइक पर सबूत मांग रही है। उन्होंने आगे कहा कि रवि शंकर प्रसाद को साफ करना चाहिए कि क्या पाकिस्तान और मोदी के बीच कोई मैच फिक्सिंग हुई थी। उनकी जानकारी के बिना पुलवामा का आतंकी हमला नहीं हो सकता है। हरिप्रसाद ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि अगर आप पुलवामा हमले के बाद के घटनाक्रम की श्रृखला देखेंगेतो ऐसा लगता है कि मोदी की पाकिस्तान के लोगों के साथ मैच फिक्सिंग हुई थी।

पुलवामा आतंकी हमले में 40 जवान शहीद
गौरतलब है कि 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिल में हुआ आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके 13 दिन बाद 26 फरवरी की सुबह भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठनजैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शिविरों पर एयर स्ट्राइक की थी। इसके बाद भारत और पाक के बीच तनाव बढ़ गया था। केंद्र सरकार और विपक्षी पार्टियों के बीच बीच इसे लेकर घमासान मचा हुआ है। भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगा रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने सीआरपीएफ काफिले पर आतंकी हमले को दुर्घटना बतायाथा। उनके इस बयान पर भाजपा ने जमकर निशाना साधा था। वहीं विपक्षी पार्टियां दूसरी तरफ इस हमल में मरने वाले आतंकियों की संख्या को लेकर मोदी सरकार को घेर रही है।












Click it and Unblock the Notifications