नरेश अग्रवाल की नेम प्लेट पर पोती गई कालिख, आया धमकी भरा कॉल
हिंदू देवी देवताओं पर दिए गए विवादास्पद बयान को लेकर नरेश अग्रवाल के ऑफिस को एक धमकी भरा कॉल भी आया है
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के सांसद नरेश अग्रवाल के घर के बाहर लगी नेम प्लेट पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कालिख पोत दी और नरेश अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी की। बुधवार को नरेश अग्रवाल ने राज्यसभा में हिंदू देवी- देवताओं के बारे में विवादास्पद बयान दिया था जिसके बाद से नरेश अग्रवाल का विरोध हो रहा है। उत्तरप्रदेश में कई जगह नरेश अग्रवाल के पुतले भी जलाए गए हैं।

नरेश अग्रवाल को आया धमकी भरा कॉल
हिंदू देवी देवताओं पर दिए गए विवादास्पद बयान को लेकर नरेश अग्रवाल के ऑफिस को एक धमकी भरा कॉल भी आया है, वो कॉल किसने किया था इसकी अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है।

वाराणसी में वकीलों ने किया प्रदर्शन
उत्तरप्रदेश में कई जगह नरेश अग्रवाल के पूतले जलाए गए हैं वहीं वाराणसी में वकीलो ने नरेश अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी की और डीएम को एक ज्ञापन सौंपा जिसमे सपा सांसद को राज्यसभा से बर्खास्त करने की मांग की गई है।

राज्यसभा में हुआ था हंगामा
आपको बता दें कि बुधवार को समाजवादी पार्टी के नेता नरेश अग्रवाल के हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में दिए गए विवादित बयान से राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ था। हंगामा इतना बढ़ा कि उनकी टिप्पणी को कार्यवाही से हटा दिया गया। सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।

पहले दिया विवादित बयान फिर मांगी माफी
दरअसल नरेश अग्रवाल हाल ही में भीड़ की हिंसा के दौरान हुई घटनाओं पर बोल रहे थे। इसी बीच उन्होंने कहा कि 1991 में राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान कई 'रामभक्त' जेल गए थे। उस वक्त कई स्कूलों को अस्थाई जेल बना दिया गाया था। ऐसे एक जेल में वह भी गए थे। उन्होंने वहां की दीवार पर 'रामभक्तों' द्वारा लिखे हुए दो लाइन देखे थे। उन दो लाइनों को उन्होंने सदन को सुनाया। इनमें हिंदू देवी-देवताओं को लेकर विवादास्पद बातें कही गईं थीं। उनके द्वारा सुनाई गई इन पंक्तियों पर सदन में हंगामा होने लगा। बीजेपी के सदस्य उनसे माफी की मांग करने लगे. 'श्री राम का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान' के नारे लगाए गए। बाद में नरेश अग्रवाल में अपने बयान पर माफी मांग ली थी।
-
अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला -
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ -
Rajya Sabha Election Result: ओडिशा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग, कौन सी सीट पर किसने दर्ज की जीत? -
Opinion Poll: असम में BJP लगा पाएगी हैट्रिक? कौन बनेगा CM? कांग्रेस को कितनी सीटें? आ गया पहना ओपिनियन पोल -
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत -
गौतम गंभीर का बड़ा कबूलनामा? रोहित-कोहली के रिटायरमेंट पर किया सबसे बड़ा खुलासा -
Bengal Election: BJP की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सुवेंदु अधिकारी 2 सीटों से, कौन-कहां से लड़ रहा चुनाव -
Budh Gochar 2026: इन 4 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, होगा धन लाभ, करियर भरेगा उड़ान -
Adani ने इंडस्ट्री सेक्टर को दी बड़ी राहत, ATGL ने प्राकृतिक गैस की कीमतों में की भारी कटौती -
Rajya Sabha Election 2026: ओडिशा में कांग्रेस के 3 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, विधायकों के बीच हाथापाई












Click it and Unblock the Notifications