Bypoll result: पांच में से 3 सीटों पर बीजेपी का कब्जा, PM ने किया जनता का धन्यवाद
Bypoll Result: पांच में से 3 सीटों पर बीजेपी का कब्जा,कितने वोटों से कौन जीता?
नई दिल्ली। चार राज्यों में पांच सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए है। पांच में से तीन सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल कर ली। कानपुर देहात की सिकंदरा सीट और अरुणाचल प्रदेश की दोनों सीटों पर बीजेपी का कब्जा रहा। अरुणाचल में बीजेपी ने जहां दोनों सीटें कांग्रेस के हाथों से छीन ली तो वहीं सिकंदरा सीट पर अपना कब्जा बनाए रखा।

अरुणाचल प्रदेश की पाक्के कसांग और लिकाबली पर जीत हासिल कर बीजेपी ने दोनों ही सीटें कांग्रेस के हाथों से छीन ली। पाक्के कसांग सीट पर बीजेपी के बीआर वाघे ने 475 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। वाघे को 3517 वोट मिले। वहीं लिकाबली सीट पर बीजेपी के कार्दो नेयिगयोर को जीत हासिल हुई। उन्हें 3461 वोट मिले। अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी की जीत पर पीएम मोदी ने लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि लोगों ने बीजेपी पर विश्वास जताया है इसके लिए हम लोगों के आभारी है।
वहीं कानपुर देहात के सिकंदरा सीट पर हुए उपचुनाव में भी बीजेपी ने जीत हासिल की। सीएम योगी आदित्यनाथ मे नेतृत्व में बीजेपी ने कानपुर देहात की सिकंदरा सीट पर बीजेपी के कब्जे को बरकरार रखा और जीत हासिल की। बीजेपी के अजीत पाल ने सपा प्रत्याशी सीमा सचान को 11000 से ज्यादा वोटों से हराया और सीट पर कब्जा बनाए रखा। सिकंदरा सीट पर बीजेपी की जीत पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि एक बार फिर बीजेपी का समर्थन करने के लिए मैं सिकंदरा के लोगों का आभारी हूं। उन्होंने लिखा कि भारत के गांवों की सेवा करने की और उन्हें प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने की हमारी प्रतिबद्धता दृढ़ है।












Click it and Unblock the Notifications