ममता बनर्जी को 10 लाख जय श्री राम लिखा पोस्टकार्ड भेजेगी भाजपा

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जिस तरह से हाल के दिनों में चर्चा में आई हैं, उसके बाद भारतीय जनता पार्टी उनके खिलाफ नया अभियान शुरू करने जा रही है। हाल ही में ममता बनर्जी का एक वीडियो सामने आया था ,जिसमे देखा जा सकता है कि कुछ भारतीय जनता पार्टी के समर्थक जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं, जिसके बाद ममता बनर्जी अपनी गाड़ी रोकती हैं और अपनी नाराजगी इन लोगों के खिलाफ जाहिर करती है। यह पहला मौका नहीं है जब ममता बनर्जी ने ऐसा किया है, इससे पहले भी वह यह कर चुकी हैं। इसीलिए भारतीय जनता पार्टी उनके खिलाफ नया अभियान शुरू करने का फैसला लिया है।

mamata

10 लाख पोस्ट कार्ड भेजे जाएंगे

भारतीय जनता पार्टी ममता बनर्जी को जय श्री राम लिखा हुआ 10 लाख पोस्ट कार्ड भेजेगी। भारतीय जनता पार्टी ने ममता बनर्जी पर पलटवार करने का यह खास तरीका ढूढ़ निकाला है। पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने बताया कि हमने मुख्यमंत्री को 10 लाख पोस्ट कार्ड भेजने का फैसला लिया है, जिसपर जय श्री राम लिखा होगा। बता दें कि अर्जुन सिंह ने हाल ही में टीएमसी छोड़ भाजपा का हाथ थामा था और भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की थी।

10 लाख लोग गिरफ्तार

भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने बताया कि ममता बनर्जी ने जय श्री राम कहने वाले 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। लिहाजा अब भाजपा 10 लाख पोस्टकार्ड ममता बनर्जी को भेजेगी, जिसमे जय श्री राम लिखा होगा। अब ममता बनर्जी 10 लाख लोगों को गिरफ्तार करे। ऐसा लगता है कि ममता बनर्जी अपना मानसिक संतुलन खो चुकी हैं।

ममता बनर्जी ने खोला मोर्चा

बता दें कि इससे पहले ममता बनर्जी ने भाजपा से निपटने के लिए दो खास दस्ते बनाए हैं जिसमे जय हिंद वाहिनी और बंग जननी वाहिनी शामिल हैं। इस दोनों विंग से कहा गया है कि ये उन कार्यकर्ताओं की लिस्ट बनाए जो टीएमसी से भाजपा में गए और प्रदेश में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से भाजपा के कब्जे से अपने दफ्तरों को वापस लेने की भी बात कही। लोकसभा चुनाव में टीएमसी के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं से निराश ना होने को कहा और लोकसभा चुनाव में भाजपा के उभार को अस्थायी क्षति बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+