हर्षवर्धन होंगे दिल्ली भाजपा के मुख्यमंत्री प्रत्याशी

बताया जा रहा है कि आज दिल्ली में होने वाली संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद हर्ष वर्धन के नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी।
पार्टी इस बात को लेकर चिंतित थी कि अगर इस पद के लिए अधिक विवाद होता है तो पार्टी को आगामी चुनाव में नुकसान उठाना पड़ सकता है। वैसे भी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता बढ़ रही है। जिसका सीधा नुकसान भाजपा को ही होना है लेकिन पार्टी को उम्मीद है कि अब भी उसे बहुमत मिल सकता है।
कल एक इंटरव्यू में दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने स्वीकार किया था कि दिल्ली में 'आप' की लोकप्रियता बढ़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications