Exit Polls: एनडीए को भारी बहुमत, कांग्रेस का सफाया

BJP to crush Congress in battle for India, say exit polls
नई दिल्ली| लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान खत्म होते ही नतीजों के बारे में अटकलबाजी शुरू हो गई है। सोमवार शाम तीन एक्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में अनुमान लगाया गया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन को लोकसभा में बहुमत मिल सकता है।

वहीं एक दशक से सत्ता पर काबिज कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग), सरकार से बेदखल हो जाएगा। तीन चुनाव बाद सर्वेक्षणों के मुताबिक भाजपा नीत राजग को 272 से 289 सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है। 545 सदस्यीय लोकसभा में दो सीटें मनोनयन से भरी जाती हैं।

इंडिया टुडे-सीआईसीईआरओ के एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा नीत राजग गठबंधन 272 का जादुई आंकड़ा छू सकता है। कांग्रेस नीत संप्रग गठबंधन को 115 एवं अन्य पार्टियों को 156 सीटें मिल सकती हैं। एबीपी-निल्सन सर्वेक्षण के मुताबिक भाजपा नीत राजग गठबंधन को 272 से अधिक सीटें हासिल हो सकती हैं। कांग्रेस नीत संप्रग गठबंधन को इसने 110 सीटें मिलने की संभावना जताई है।

इंडिया टीवी-सीवोटर सर्वेक्षण ने भाजपा नीत राजग गठबंधन को 289 सीटें मिलने की संभावना जाताई है, वहीं कांग्रेस नीत संप्रग गठबंधन को 101 सीटें मिलने की बात कही गई है। अन्य दलों को 148 सीटें हासिल होने की संभावना जताई गई है वहीं आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर पांच सीटें मिलने की बात कही गई है।

अगर इन तीनों सर्वेक्षणों की बात सच हुई तो देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को लोकसभा में अब तक की सबसे कम सीट से संतोष करना पड़ेगा। ध्यान रहे कि चुनाव नतीजों का यह अनुमान उन टीवी चैनलों का है जिनमें भाजपा के मुख्य प्रचारक नरेंद्र मोदी को प्रायोजित ढंग से विभिन्न रूपों में ज्यादा से ज्यादा दिखाने की होड़ लगी रही।

सर्वेक्षणों के अनुमान सामने आने के बाद भाजपा ने कहा कि नतीजे उसकी अपेक्षाओं के अनुरूप है। पार्टी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "प्रचार के दौरान हम जहां भी गए हमने पाया कि लोक परिवर्तन चाहते हैं। लोग यह भी चाहते हैं कि मोदी देश का नेतृत्व करें।"

कांग्रेस ने अभी हार स्वीकार नहीं की है। पार्टी नेता राशिद अल्वी ने कहा कि खाद्य महंगाई में वृद्धि निश्चित रूप से देश भर में कांग्रेस के खिलाफ गई है। एक्जिट पोल में देश उत्तरी, पश्चिमी और मध्य इलाके में भाजपा को बढ़त दिखाई गई है। कांग्रेस के लिए केवल दक्षिण भारत में आशा की किरण बची हुई है।

एबीपी-निल्सन के मुताबिक, भाजपा को उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र में अच्छी बढ़त दिखाई गई है। इन तीनों राष्ट्रों में कुल मिलाकर लोकसभा की 168 सीटें हैं। सर्वेक्षण के मुताबिक उत्तर प्रदेश में राजग को 80 में से 46, बिहार में 40 में से 21 और महाराष्ट्र में 48 में से भाजपा को 21 एवं इसकी सहयोगी शिवसेना को 11 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

चौथे एक्जिट पोल में सीएनएन-आईबीएन ने पश्चिम बंगाल एवं तमिलनाडु में भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहने का अनुमान जताया है। यहां भाजपा की स्थिति कमजोर मानी जाती है। पश्चिम बंगाल में जहां भाजपा को 1 से 3 सीट मिलने का अनुमान है, वहीं तमिलनाडु में भाजपा को 4 से 6 सीटें मिलने का अनुमान है। पश्चिम बंगाल में तृणमूल को 25 से 31, वाम मोर्चा को 7 से 11 और कांग्रेस को 2 से 4 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं तमिलनाडु में एआईडीएमके को 22 से 28 एवं डीएमके को 7 से 11 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+