बीजेपी ने नूपुर शर्मा को किया सस्पेंड, नवीन कुमार जिंदल पर भी कार्रवाई

नई दिल्ली, 05 जून: विवादित बयान पर लगातार हो रहे विरोध के बाद भाजपा ने अपने नेताओं पर कार्रवाई की है। एएनआई के अनुसार, पार्टी ने नूपुर शर्मा को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, नवीन कुमार जिंदल को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। नूपुर शर्मा को लेकर जारी पत्र में बीजेपी ने लिखा है कि आपने पार्टी के सोच के विपरीत विचार व्यक्त किए हैं, जोकि पार्टी के संविधान के नियम 10 (a) के विरूद्ध हैं। पूरे मामले की जब तक जांच हो रही, तब तक आपको पार्टी से निलंबित किया जाता है।

Recommended Video

    Nupur Sharma Suspend: BJP ने क्यों लिया ऐसा एक्शन? | Kanpur Violence | वनइंडिया हिंदी | #Politics
    BJP suspended nupur sharma and naveen kumar jindal over controversial statement

    बीजेपी के दिल्ली प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को पार्टी की तरफ से जारी लेटर में कहा गया है कि आपने सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सदभावना भड़काने वाला विचार प्रकट किया है। यह भारतीय जनता पार्टी के मूल विचार के खिलाफ है। बता दें, नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर उनके खिलाफ पार्टी ने कार्रवाई की है। इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने कहा, ''बीजेपी किसी भी धर्म के पूजनीयों का अपमान स्वीकार नहीं करती है। किसी भी धर्म-संप्रदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला विचार स्वीकृत नहीं है।''

    बीजेपी मुख्यालय प्रभारी की ओर से रविवार को जारी एक लेटर में कहा, "भारत के हजारों वर्षों के इतिहास में प्रत्येक धर्म फला-फूला है। भारतीय जनता पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है। भाजपा किसी भी धर्म के किसी भी धार्मिक व्यक्ति के अपमान की कड़ी निंदा करती है। पार्टी किसी भी विचारधारा के सख्त खिलाफ है, जो किसी भी संप्रदाय या धर्म का अपमान करती है। बीजेपी ऐसे किसी विचारधारा का प्रचार नहीं करती।'' लेटर में ये भी कहा गया कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को अपनी पसंद के धर्म के अभ्यास का अधिकार देता है। जैसा कि भारत अपनी स्वतंत्रता के 75वें वर्ष का जश्न मना रहा है, हम भारत को एक महान देश बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जहां सभी समान हैं और हर कोई सम्मान के साथ रहता है, जहां सभी भारत की एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहां सभी विकास और विकास के फल का आनंद लेते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+