ड्रग चैट में आया दीपिका का नाम तो सुब्रहमण्यन स्वामी ने दिया बड़ा बयान, कभी पहचाने से किया था इनकार
ड्रग चैट में आया दीपिका पादुकोण का नाम तो सुब्रहमण्यन स्वामी ने दिया बड़ा बयान, कहा - जितने भी ड्रग कार्टेल में शामिल बॉलीवुड के लोगों के नाम सामने आये हैं, सबकी गिरफ्तारी होनी चाहिए।
नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput case) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यन स्वामी (Subramanian Swamy) ने हमेशा खुलकर बात की है। सुशांत केस में ड्रग कनेक्शन सामने आने के बाद दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान समते कई बॉलीवुड सेल्बस के नाम सामने आए हैं। इन A लिस्टर बॉलीवुड का नाम सामने आने पर सुब्रमण्यन स्वामी ने प्रतिक्रिया दी है। सुब्रमण्यन स्वामी ने कहा है कि जितने भी ड्रग कार्टेल में शामिल बॉलीवुड के लोगों के नाम सामने आये हैं, सबकी गिरफ्तारी होनी चाहिए।

अगर सुशांत की हत्या हुई तो कारण सामने आना चाहिए: सुब्रहमण्यन स्वामी
सुब्रमण्यन स्वामी ने सुशांत केस पर टाइम्स नाऊ को दिए बयान में कहा है कि जिन-जिन लोगों का ड्रग केस में नाम सामने आ रहा है, उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए।
सुशांत के मौत मामले पर सुब्रमण्यन स्वामी ने कहा, अगर ये हत्या है तो हमें जानना है कि किसने और क्यों किया। मेरे हिसाब से दूसरा डायमेंशन ड्रग्स के इस्तेमाल का ऐंगल है, जो बहुत ज्यादा जरूरी है। इस तरह की घटना दोबार नहीं होनी चाहिए।
Recommended Video

जया बच्चन के संसद में दिए भाषण पर स्वामी ने कही ये बात
जया बच्चन के संसद में दिए भाषण पर सुब्रमण्यन स्वामी ने कहा, बॉलीवुड के ड्रग कार्टेल पर लगाम लगाने का वक्त आ गया है। जया साहा और बाकी लोगों की गिरफ्तारी समाज की स्वच्छता के लिए महत्वपूर्ण है।
जया बच्चन के पार्लियामेंट में 'विच हंटिंग' स्पीच पर स्वामी ने कहा, इंडस्ट्री अगर विचेजस से भरी है तो विच हंटिंग जरूरी हो जाती है। जया बच्चन ने संसद में कहा था कि बॉलीवुड को साजिश के तहत बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

ड्रग केस में कैसे आया दीपिका का नाम
एनसीबी के एक अधिकारी के मुताबिक दीपिका की मैनेजर करिश्मा और क्वान के सीईओ ध्रुव दोनों से मंगलवार (22 सितंबर) दोपहर के बाद पूछताछ हो सकती है। करिश्मा प्रकाश खुद भी क्वान एजेंसी में काम करती हैं। जया साहा से पूछताछ में की चैट सामने आई है उसमें D और K नाम के लोगों से उन्होंने बात की है।
माना जा रहा है कि यहां D का मतलब दीपिका पादुकोण और K का मतलब करिश्मा प्रकाश है। इस चैट में दीपिका करिश्मा प्रकाश से माल, हैश, बीड के बारे में बात कर रही हैं और मांग भी रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications