कोरोना का इलाज करा रहे भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने किया ये ट्वीट
नई दिल्ली। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आज (30 मई) एक वर्ष पूरा हो गया। इस उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मेगा वर्चुअल रैली का आयोजन करने जा रही है, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम एक खत भी लिखा। हालांकि इस बीच बीजेपी से चर्चित नेता संबित पात्रा कोरोना वायरस संक्रमण से जूझ रहे हैं। संबित पात्रा में कोविड-19 के लक्षण दिखने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मोदी सरकार 2.O की सालगिरह पर उन्होंने ट्वीट कर पीएम मोदी को बधाई दी है।

मोदी सरकार की सालगिरह पर किया ये ट्वीट
मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले वर्ष 30 मई को ही दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इससे पहले उन्होंने साल 2014 में पहली बार पीएम पद का शपथ ग्रहण किया था। बीजेपी आज केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली सालगिरह मना रही है। इस अवसर पर संबित पात्रा ने लिखा, 'श्रेष्ठ भारत के प्रबल संकल्प को साकार करने हेतु भारत के यशस्वी प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी जी के द्वितीय पदकाल के एक साल के कार्यकाल पूर्ण होने पर अनंत कोटि शुभकामनाएं।'
श्रेष्ठ भारत के प्रबल संकल्प को साकार करने हेतु भारत के यशस्वी प्रधानसेवक श्री @narendramodi जी के द्वितीय पदकाल के एक साल के कार्यकाल पूर्ण होने पर अनंत कोटि शुभकामनाएँ।#1YearofModi2 pic.twitter.com/sURgnkHQpC
— Sambit Patra (@sambitswaraj) May 30, 2020
कोरोना का लक्षण दिखने के बाद अस्पताल में भर्ती
बता दें कि संबित पात्रा भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता हैं, गुरुवार को बीजेपी नेता में कोरोना के लक्षण दिखने के बाद उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वह अपना इलाज करा रहे हैं। ऐसे समय में जब पार्टी मोदी सरकार के एक साल पूरे होने का जश्न मना रही है, उस दौरान संबित पात्रा कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं। हालांकि उन्होंने अस्पताल से ही ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की है, साथ ही पीएम मोदी को सरकार के सालगिरह की बधाई भी दी है।
अपना ख्याल रखे संबित जी, वैसे आपका ट्वीट देखकर खुशी हुई, जल्दी ही ठीक होकर डिबेट्स में आओ, हम सब आपको बहुत मिस कर रहे है। 😊🙏
— Narendra Modi fan (@narendramodi177) May 30, 2020
यूजर्स ने की जल्द ठीक होने की कामना
संबित पात्रा के ट्वीट पर कई यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है, कई लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना भी की है। संबित पात्रा अस्पताल में भर्ती होने से पहले गुरुवार सुबह से ही आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर सक्रिय हैं। गौरतलब है कि टीवी डिबेट्स में विरोधियों के तीखे सवालों का जवाब देने वाले संबित पात्रा इन दिनों कोरोना वायरस के जंग लड़ रहे हैं। उनमें वायरस के लक्षण दिखने के बाद बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
Recommended Video

लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं संबित पात्रा
भारतीय जनता पार्टी ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें ओडिशा की एक सीट से कैंडिडेट भी बनाया था लेकिन वो जीतने में सफल नहीं हुए थे। संबित पात्रा सर्जन भी हैं। वह हिंदू राव अस्पताल में बतौर मेडिकल ऑफिसर भी काम कर चुके हैं। पात्रा ONGC के बोर्ड में नॉन ऑफिशियल डायरेक्टर्स में से एक हैं।
यह भी पढ़ें: मोदी 2.0 की वर्षगांठ पर अमित शाह ने कहा- पीएम मोदी ने इन 6 वर्षों में कई ऐतिहासिक गलतियों को सुधारा












Click it and Unblock the Notifications