पाकिस्तान में बंद हुई भाजपा की वेबसाइट, मोदी का पेज चालू

पाकिस्तान से लॉग इन किए जाने पर जो पेज सामने आता है, वह कहता है, एरर 1009 इस वेबसाइट के मालिक (बीजेपी- ओआरजी) ने उस देश या क्षेत्र के आपके आईपी एड्रेस को प्रतिबंधित कर दिया है, जिससे आप इस पर लॉगइन कर रहे हैं। पाकिस्तान से लॉग इन करने वाले लोगों को आभासी रूप से निजी नेटवर्क का इस्तेमाल करना पड़ रहा है ताकि पाकिस्तानी आईपी एड्रेस को छिपाया जा सके और बीजेपी की वेबसाइट तक पहुंचा जा सके।
बीजेपी ने अपने ट्विटर हैंडल को हाल ही में यूपीए सरकार के खिलाफ जारी किए गए आरोप पत्र के साथ जोड़ रखा है लेकिन पाकिस्तान से लॉग इन किए जाने पर ये लिंक काम नहीं करते. कुछ लोग यह कहते हुए भी वेबसाइट को ब्लॉक किए जाने की तार्किकता पर सवाल उठा रहे हैं कि यदि किसी को इसके हैक हो जाने का डर है तो उसे पता होना चाहिए कि हैकर तो अपने खुद के आईपी एड्रेस इस्तेमाल ही नहीं करते.












Click it and Unblock the Notifications