BJP ने सीएम उद्धव के सीबीआई जांच को लेकर दिए फैसले पर कहा- महाराष्ट्र सरकार सच सामने आने से डरती है
BJP ने सीएम उद्धव के सीबीआई जांच को लेकर दिए फैसले पर कहा- महाराष्ट्र सरकार सच सामने आने से डरती है
मुंबई। केंद्र सरकार और महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार के बीच अब एक नया विवाद शुरु हो गया है। महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को आदेश जारी किया कि केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को महाराष्ट्र में किसी भी केस की जांच के लिए उस पहले राज्य सरकार से इजाजत लेनी होगी। पहले से जिन मामलों की जांच चल रही उन पर फर्क नहीं पड़ेगा। महाराष्ट्र सीएम के इस फैसले के बाद महाराष्ट्र भाजपा नेता राम कदम ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए तथ्यों को छिपाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
Recommended Video

गुरुवार को महाराष्ट्र नेता राम कदम ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार सच सामने आने से डरती है और आश्चर्यचकित है कि महाराष्ट्र सरकार को क्या डर था। राम कदम ने आगे पालघर लिंचिंग मामले की ओर इशारा किया और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शासन को तथ्यों को छिपाने का आरोप लगाया।

इस बीच, शिवसेना नेता और प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि अगर कोई राज्य सीबीआई पर प्रतिबंध लगाता है, तो केंद्रीय गृह मंत्रालय को राज्य सरकार के फैसले के पीछे के कारण के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए। संजय राउत ने पूछा कि क्या यह उचित है कि जब मुंबई पुलिस एक मामले की जांच कर रही थी, उसी मामले से संबंधित एक अन्य राज्य में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी और तब मामला सीबीआई को भेजा गया था। बता दें संजय राउत जिस मामले की बात कर रहे हैं यह अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में को लेकर है। इस मामले की जांच मुंबई पुलिस द्वारा की जा रही थी, हालांकि, बाद में जांच पटना में अभिनेता के पिता द्वारा दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर सीबीआई को सौंप दी गई थी।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को दिल्ली विशेष पुलिस प्रतिष्ठान के सदस्यों को राज्य में एक अधिनियम के तहत शक्तियों और अधिकार क्षेत्र का उपयोग करने के लिए सहमति प्रदान करने का आदेश जारी किया था। अब, अगर सीबीआई किसी मामले की जांच करना चाहती है, तो उसे राज्य सरकार से उसकी सहमति के लिए संपर्क करना होगा। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख इस संबंध में गुरुवार को दोपहर मीडिया को संबोधित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications