Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सरदार पटेल की जयंती पर राहुल-सोनिया की चुप्पी पर BJP का तंज..... शर्म की बात है

नई दिल्ली- बीजेपी ने देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के शिष्टाचार तक नहीं निभाने का आरोप लगाते हुए सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। भाजपा ने कहा है कि यह बड़े ही शर्म की बात है कि उनके पास देश को एक करने वाले सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देने तक के लिए भी समय नहीं है। भाजपा की ओर से इस मसले पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और बीजेपी के आईटी सेल के इंचार्ज अमित मालवीय ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोला है।

BJPs attacks on Rahul-Sonias silence on Sardar Patels birth anniversary .....It is a crying shame

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि उनके मन में अभी भी गांधी-नेहरू परिवार से बाहर के दिग्गज राष्ट्रवादी नेताओं के प्रति कोई सम्मान नहीं है। दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी विदेश यात्रा के बीच भी ट्विटर के जरिए पूर्व प्रधानमंत्री और अपनी दादी इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि तो दी है, लेकिन सरदार पटेल के सम्मान में दो शब्द भी नहीं लिखे हैं।

इसी तरह सोनिया गांधी ने भी दिल्ली में शक्ति स्थल जाकर अपनी सास और पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को तो श्रद्धांजलि दी है और उनकी तस्वीरें कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लगाई भी गई हैं। लेकिन, सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देने वाली कोई तस्वीर या उनके सम्मान में उनकी ओर से कहे गए किसी शब्द का जिक्र नहीं किया गया है।

इसी के चलते बीजेपी ने सोनिया-राहुल के खिलाफ हमला बोला है। भाजपा के आईटी सेल के इंचार्ज अमित मालवीय ने ट्विटर पर लिखा है, 'यह बहुत ही शर्म की बात है कि राहुल गांधी के पास सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देने का वक्त नहीं है। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है, क्योंकि इससे पहले भी नेहरू-गांधी परिवार ने भारत निर्माण में योगदान देने वाले महान नेताओं का कई बार तिरस्कार किया है।'

वहीं गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने भी कांग्रेस के दोनों नेताओं की आलोचना की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है- 'जब पूरा राष्ट्र महान सरदार पटेल को उनकी जयंती पर नमन कर रहा है, यह दुखद, लेकिन आश्चर्य नहीं है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पास इतना साधारण शिष्टाचार भी नहीं है कि वे उस महापुरुष को श्रद्धांजलि दें! राष्ट्रीय पहचान के प्रति ऐसी अवमानना विश्वास से परे है!'

हालांकि, नेहरू-गांधी परिवार की ही एक और सदस्य और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरदार साहब को श्रद्धांजलि जरूर दी है। अलबत्ता, इस मौके पर उन्होंने सरदार पटेल के बहाने भाजपा और आरएसएस पर निशाना पर ही साधा है। उन्होंने दो-दो ट्वीट के जरिए अपनी भावनाएं जाहिर किए हैं- "सरदार पटेल कांग्रेस के निष्ठावान नेता थे जो कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित थे। वह जवाहरलाल नेहरू के करीबी साथी थे और आरएसएस के सख्त खिलाफ थे। आज भाजपा द्वारा उन्हें अपनाने की कोशिशें करते हुए और उन्हें श्रद्धांजलि देते देख के बहुत खुशी होती है, क्योंकि भाजपा के इस ऐक्शन से दो चीजें स्पष्ट होती हैं: 1. उनका अपना कोई स्वतंत्रता सेनानी महापुरुष नहीं है। तकरीबन सभी कांग्रेस से जुड़े थे। 2. सरदार पटेल जैसे महापुरुष को एक न एक दिन उनके शत्रुओं को भी नमन करना पड़ता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+