कर्नाटक चुनाव: बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट
बेंगलुरु। कर्नाटक में 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची शुक्रवार को जारी कर दी। बीजेपी की तीसरी सूची में 59 उम्मीदवारों के नाम हैं। बीजेपी ने इससे पहले 72 और 82 उम्मीदवारों की दो सूचियां पहले ही जारी कर चुकी है। 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 मई को सिर्फ एक चरण में चुनाव होने हैं। नतीजे 15 मई को आएंगे।

वहीं इस सूची में एक सीट पर उम्मीदवार बदला गया है। कोलार गोल्ड फील्ड (आरक्षित) पर श्रीमती एस अश्वनी को टिकट दिया गया है। बीजेपी ने पहली सूची में मुख्यमंत्री उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा को शिकारीपुरा से टिकट दिया था। इससे पहले भाजपा कई नेताओं ने टिकट ने मिलने पर जमकर हंगामा काटा था।
Bharatiya Janata Party (BJP) releases third list of candidates for #KarnatakaAssemblyElections pic.twitter.com/EwcHPpe4pO
— ANI (@ANI) April 20, 2018
बता दें कि 2013 के चुनाव में कांग्रेस ने 122 सीटें जीतकर राज्य में सरकार बनाई थी जबकि भाजपा को 40 सीटें और जेडीएस को भी 40 सीटें ही मिली थीं।












Click it and Unblock the Notifications