आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 123 उम्मीदवारों की लिस्ट
नई दिल्ली। लोकसभा के साथ-साथ होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने आंध्र प्रदेश के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। आंध्र की 123 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। आपको बता दें कि 11 अप्रैल को आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी के साथ अरुणाचल प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। उल्लेखनीय है कि शनिवार को करीब 3 घंटे तक बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक चली। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी।

उम्मीद थी कि लोकसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट में 100 उम्मीदावारों के नामों का ऐलान किया जाएगा। बैठक भाजपा मुख्यालय में हुई। बैठक में पीएम मोदी , अमित शाह, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वाराज, जेटली, नितिन गडकरी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस बैठक में असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, बिहार, उत्तराखंड, केरल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर के प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा होने के आसार है। आपको बता दें कि 11 अप्रैल को 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
