भाजपा ने जारी की राज्यसभा उपचुनाव के उम्मीदवारों की सूची, जानिए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न 9 राज्यों में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। पिछले दिनों चुनाव आयोग ने राज्यसभा के लिए उपचुनाव की घोषणा की थी। यह उपचुनाव 9 राज्यों की 12 सीटों पर होने हैं। राज्यसभा के सदस्यों द्वारा लोकसभा चुनाव लड़कर जीतने के बाद ये सीटें खाली हुई थी। अब 3 सितंबर को राज्यसभा के लिए उपचुनाव होने हैं। राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने 9 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

इन राज्यों में ये प्रत्याशी

भाजपा ने असम से मिशन रंजन दास और रामेश्वर तेली, बिहार से मनन कुमार मिश्र, हरियाणा से किरण चौधरी, मध्य प्रदेश से जॉर्ज कुरियन, महाराष्ट्र से धैर्यशील पाटिल, उड़ीसा से ममता मोहंता, राजस्थान से सरदार रवनीत सिंह बिट्टू और त्रिपुरा से राजीव भट्टाचार्जी को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने सूची जारी की है।

arun singh

3 सितंबर को होंगे उपचुनाव

देश के 9 राज्यों की 12 राज्य सभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने इसकी घोषणा कर दी है। राज्यसभा उपचुनाव 3 सितंबर को होंगे। 10 राज्यसभा सदस्यों के लोकसभा चुनाव में निर्वाचित होने से यह 10 सीटें खाली हुई थी। जबकि दो अन्य रिक्तियां राज्यसभा सांसदों के इस्तीफा से हुई थी। चुनाव आयोग के मुताबिक उपचुनाव के लिए नामांकन 21 अगस्त तक होगा। 22 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 27 अगस्त तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतगणना मतदान वाले दिन ही होगी।

इन नेताओं के चुनाव जीतने से सीटें हुई खाली

राज्यसभा सदस्यों के लोकसभा चुनाव जीतने से 10 सीटें खाली हो गई थी। जिन नेताओं ने लोकसभा चुनाव जीता था। उनमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल शामिल है। इसके अलावा बीआरएस सांसद के केशव राव ने 5 जुलाई को और बीजेडी सांसद ममता मोहंता ने 31 जुलाई को राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+