Lok Sabha Election 2024: BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट?
BJP Release 10th List Lok Sabha Election: आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने बुधवार को अपनी 10वीं सूची जारी कर दी है। 10वीं सूची में 9 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। जिसमें से चंडीगढ़ से एक, उत्तर प्रदेश से 7 और पश्चिम बंगाल से एक उम्मीदवार मैदान में हैं।
बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों के नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। खास बात है कि इस बार बीजेपी ने चंडीगढ़ से बॉलीवुड अभिनेत्री किरण खेर का पत्ता काट दिया। उनकी जगह चंडीगढ़ से संजय टंडन को मैदान में उतारा है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से जयवीर सिंह ठाकुर चुनाव लड़ रहे हैं। कौशांबी से विनोद सोनकर मैदान में हैं।

फूलपुर से प्रवीण पटेल ताल ठोक रहे हैं। इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी चुनावी मैदान में हैं। बलिया से नीरज शेखर चुनाव लड़ रहे हैं। मछलीशहर से बीपी सरोज ताल ठोक रहे हैं। गाजीपुर से पारस नाथ राय चुनावी मैदान में हैं। वहीं पश्चिम बंगाल के आसनसोल से एस एस अहलुवालिया चुनावी मैदान में हैं।
यह भी पढ़ें- आमिर खान से परेशान थीं किरण राव? शादी में घुटन होने पर कही ये बात, कहा- 'मैं आजाद होकर जीना चाहती हूं'












Click it and Unblock the Notifications