आमिर खान से परेशान थीं किरण राव? शादी में घुटन होने पर कही ये बात, कहा- 'मैं आजाद होकर जीना चाहती हूं'

Aamir Khan Kiran Rao Divorce: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की किरण राव से दूसरी शादी साल 2005 में हुई थी। लेकिन शादी के 15 साल बाद 2021 में कपल ने तलाक ले लिया था। अब उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि आखिर किस वजह से वह आमिर खान से अलग हो गई थीं।

ब्रूट इंडिया को दिए इंटरव्यू में किरण राव ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने आमिर खान से हुए तलाक पर बातचीत की और कहा कि, 'शादी से पहले आमिर और मैं करीब 1 साल साथ रहे थे। ईमानदारी से कहूं, तो हमने ऐसा सिर्फ अपने मां-बाप की वजह से किया था। हम उस वक्त जानते थे कि अगर आप इस शादी में एक कपल ना होकर व्यक्तिगत तौर पर भी काम कर सकते हैं।'

Aamir khan

किरण राव ने आगे ये भी बताया कि कैसे एक शादी की वजह से ये इंसान पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि, 'कई बार शादी हमें दबा देती है। खासतौर ये उन औरतों के साथ होता है जिन पर घर चलाने की जिम्मेदारी होती है। उस पर परिवार को एकसाथ रखने की जिम्मेदारी होती है। हालांकि हम इन सब मामलों पर कभी खुलकर बात नहीं करते।'

किरण राव ने आमिर खान संग रिश्ते पर कहा कि, 'आमिर और मैं बहुत मजबूत इंसान हैं. हमारे बीच रिश्ता भी मजबूत है. हम एक-दूसरे का सम्मान और प्यार करते हैं। हम दोनों के बीच ये सब नहीं बदला, इसलिए मैं इस बात को लेकर चिंतित नहीं हूं। मैं आजाद होकर जीना चाहती हूं. यह खुद को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है। आमिर भी मेरी इस बात से सेहमत थे इसलिए हम दोनों ने तलाक का फैसला कर लिया था।'

बता दें कि, हाल ही में किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' 1 मार्च को रिलीज हुई थी। जिसमें आमिर खान ने सह-निर्माता के रूप में काम किया। दोनों ने इस फिल्म में साथ काम किया और प्रमोशन के दौरान भी कपल एकसाथ नजर आए थे। भले ही आमिर और किरण का तलाक हो गया है कि काम के मोर्चे पर दोनों हमेशा एक दूसरे का सपोर्ट करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+