राजस्थान: बीजेपी के प्रत्याशियों के ऐलान में हो सकती है और देरी, नामों को लेकर मंथन अभी जारी

नई दिल्ली। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 7 दिसंबर को होने हैं लेकिन बीजेपी के उम्मीदवारों के नाम फाइनल नहीं हुए हैं। खबर है कि अभी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा में और भी देरी हो सकती है क्योंकि कई दौर की बातचीत होनी है। विधानसभा वार सर्वे किया जा चुका है, सारा डेटा तैयार है कि लेकिन अभी उम्मीदवारों के नाम तय होने बाकी है।

bjp Rajasthan Assembly polls Tickets to be delayed as final discussion yet to take place

जब से मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को राजस्थान का प्रभारी बनाया गया है, वे कई मुद्दों पर काम कर रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि बीजेपी की छवि मजबूत करने के लिए वे काम कर रहे हैं। उन्होंने राज्य में पार्टी की आंतरिक प्रणाली को मजबूत करने का काम किया है जिसमें पार्टी, मीडिया, सोशल मीडिया और पार्टी के प्रवक्ता शामिल हैं।

सबसे महत्वपूर्ण बात है कि पार्टी ऐसे उम्मीदवार देना चाहती है जो चुनाव में जीत दर्ज कर सकें। एक-एक सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को लेकर जावड़ेकर मंथन कर रहे हैं। जबकि उपाध्यक्ष ओम माथुर ने संकेत दिया है कि अभी कई दौर की बातचीत होनी है। टिकटों को लेकर सीएम वसुंधरा राजे ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से भी मुलाकात की थी लेकिन अंतिम फैसला नहीं लिया जा सका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+