ओडिशा में बीजेपी का वादा, सत्ता में आए तो किसानों का कर्ज होगा माफ

भुवनेश्वर: बीजेपी की ओडिशा इकाई ने राज्य सरकार से किसान कर्जमाफी की मांग करते हुए कहा है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अगर वह सत्ता में आती है तो किसानों के कर्ज माफ कर दिए जाएंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बसंत पांडा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंगलवार को इसकी घोषणा की। बता दें कि ओडिशा में विधानसभा चुनाव अगले साल लोकसभा चुनाव के साथ ही होना है। ऐसे में बीजेपी ने बाकी पार्टियों के ऐलान से पहले यह ऐलान कर दिया है।

BJP Promises Farm Loan Waiver In Odisha If Party comes to power

मंडियों में किसानों को हो रही परेशानी को बताते हुए बसंत पांडा ने कहा कि बीजेपी कार्यकता बुधवार से 'मंडी चलो अभियान' की शुरूआत करेंगे जो सात जनवरी तक चलेगा। इस दौरान कार्यकर्ता मंडियों में फैली अनियमितता सूबे में धान की खरीद में देरी का विरोध करेंगे। बता दें कि हाल ही छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी ने किसान कर्जमाफी का वादा की थी और मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सत्ता की कुर्सी संभालते ही किसान कर्जमाफी का ऐलान कर दिया गया।

राजस्थान में किसान कर्जमाफी का ऐलान अभी बाकी है, लेकिन पार्टी ने कहा है कि 10 दिन के भीतर फैसला ले लिया जाएगा। पांडा ने ओडिशा की वर्तमान बीजेडी सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया है। वहीं बीजेपी के मंडी चलो अभियान पर निशाना साधते हुए बीजेडी के प्रवक्ता पी के देब ने कहा कि विनाश काले विपरित बुद्धि। बीजेपी की ओर से किसान कर्ज माफी की मांग पर पर देब ने कहा कि भाजपा को इस संबंध में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से पूछना चाहिए जो केंद्र कृषि ऋण छूट का विरोध कर रहे है।

यह भी पढ़ें- बीजेपी संसदीय दल की बैठक में गूंजा राम मंदिर मुद्दा, राजनाथ बोले- धैर्य रखें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+