BJP President News: बीजेपी का अगला अध्यक्ष कौन होगा? इस नए नाम की हुई सरप्राइज एंट्री
BJP President News: बीजेपी के नए अध्यक्ष के नाम के ऐलान (BJP President) का इंतजार बढ़ता जा रहा है। लोकसभा चुनाव के बाद ही नए अध्यक्ष के चुनाव की बात कही जा रही थी। हालांकि, अब एक साल बीतने के बाद भी अब तक नए अध्यक्ष के नाम को लेकर सहमति नहीं बन सकी है। पार्टी के नए अध्यक्ष के सामने सबसे बड़ी चुनौती बंगाल में बीजेपी को जीत दिलाने की होगी। बंगाल में पार्टी को जीत दिलाना खुद पीएम मोदी और अमित शाह के साथ ही आरएसएस के लिए भी प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है। माना जा रहा है कि जून महीने में पार्टी के नए प्रेसिडेंट के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।
बीजेपी के नए अध्यक्ष के चुनाव में जातिगत समीकरणों के साथ आने वाले राज्यों के विधानसभा चुनाव के समीकरणों का भी ध्यान रखा जाएगा। साथ ही नया अध्यक्ष चुनते हुए संघ और पार्टी दोनों की सहमति भी जरूरी है। इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके बाद बंगाल और फिर उत्तर प्रदेश का चुनाव पार्टी के लिए बड़ी चुनौती है। संघ और बीजेपी हाईकमान दोनों के बीच अहम राज्यों के चुनाव में आपसी समन्वय बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें: Manipur में राष्ट्रपति शासन के बीच 23 बीजेपी विधायकों की एकजुटता, क्या राज्य में फिर बनेगी सरकार?
BJP President के लिए चल रहे हैं दो नाम
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में बीजेपी के अंदर धर्मेंद्र प्रधान और भूपेंद्र यादव के नाम आगे माने जा रहे हैं। दोनों ही ओबीसी से आते हैं और संगठन में काम करने का अनुभव है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में देरी की वजह के पीछे माना जा रहा है कि नाम पर संघ और पार्टी के अंदर सहमति नहीं बन रही थी। इस वजह से कई नाम चर्चा में आए जिसमें स्मृति ईरानी का भी नाम शामिल है।
हालांकि, संघ और पार्टी दोनों के बीच इस बात की सहमति है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन में संगठन क्षमता, संघ के साथ सामंजस्य बनाने के साथ चुनावी रणनीति और उसे अमल में लाने की कुशलता जैसे गुण होना जरूरी है। इसके अलावा, जाति और क्षेत्र जैसे समीकरणों का ध्यान रखते हुए अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। बीजेपी बिहार चुनाव के बाद अपनी पूरी ऊर्जा पश्चिम बंगाल का अभेद्य किला ढहाने में लगाना चाहती है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में बीजेपी सरकार के '100 दिन सेवा के’ कार्यक्रम, CM Rekha Gupta ने बताया जनता से जुड़ाव का मॉडल
अब नए सरप्राइज नाम की एंट्री ने चौंकाया
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए अब एक नए नाम ने एंट्री ले ली है। कुछ सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि पूर्व मंत्री और अभी जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा का नाम भी लिस्ट में शामिल हो गया है। मनोज सिन्हा को संगठन में काम करने का अच्छा अनुभव है। वह उत्तर प्रदेश से आते हैं और भूमिहार ब्राह्मण जाति से हैं। सिन्हा के पक्ष में जो बात जाती है, वह है उनका संघ के साथ लंबा जुड़ाव। वह राजनीति में आने से पहले बीएचयू आईआईटी से पढ़ाई कर चुके हैं। नई टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया के इस्तेमाल में पारंगत हैं। जम्मू-कश्मीर में बतौर एलजी उन्होंने बीजेपी के लिए विश्वास बढ़ाने का काम कुशलता से किया है। उनकी प्रशासनिक क्षमता पर खुद पीएम मोदी भी यकीन करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications