BJP President की रेस में आगे चल रहे यह दिग्गज नेता, प्यार के बारे में इनके विचार सुनकर बन जाएगा दिन!
BJP President News: बीजेपी के नए अध्यक्ष का चयन लोकसभा चुनाव 2024 के बाद ही होना तय था। हालांकि, संघ और पार्टी के बीच कई राउंड चर्चा के बाद भी अब तक नए प्रेसिडेंट का नाम फाइनल नहीं हुआ है। इस लिस्ट में कई नेताओं का नाम चल रहा है। अब सुधांशु त्रिवेदी का नाम भी रेस में आ गया है। बताया जा रहा है कि राज्यसभा सांसद और पार्टी के प्रवक्ता को जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने जैसे फैक्टर ध्यान में रखकर उन्हें नया अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
सुधांशु त्रिवेदी की छवि सिर्फ राजनीतिक मुद्दों तक ही नहीं है। निजी विचारों और समाज से जुड़े मुद्दों पर भी वह खुलकर अपनी राय रखते हैं। शुभांकर मिश्रा के एक पॉडकास्ट में उन्होंने युवाओं को प्रेम को लेकर बहुत दिलचस्प बात कही थी। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा था कि भारतीय संस्कृति में प्रेम को बहुत व्यापक अर्थों में देखा जाता है।

BJP President की रेस में चल रहा है सुधांशु त्रिवेदी का नाम
सुधांशु त्रिवेदी का नाम अध्यक्ष की रेस में सरप्राइज एंट्री है। एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा था कि प्यार सिर्फ भावना नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा था, 'प्यार में ब्रेकअप कैसे हो सकता है। अगर ब्रेकअप हो गया, तो सिर्फ आकर्षण था। भारतीय संस्कृति में कभी नहीं कहा जाता है कि प्यार और जंग में सब कुछ जायज है। भारत में प्रेम की परिभाषा बहुत व्यापक है। यहां हम अपनी मिट्टी से भी प्यार करते हैं और मित्र से भी। कृष्ण और सुदामा का प्रेम दोस्ती का था।'
यह भी पढ़ें: 'हर सांसद पर खर्च हुए 15-20 करोड़', क्या वोट खरीदकर BJP ने जीता उपराष्ट्रपति चुनाव? विपक्ष का विस्फोटक दावा
इसी पॉडकास्ट में बीजेपी सांसद ने आगे कहा था कि मैं आज कल के युवाओं से भी कहना चाहूंगा कि प्रेम के संकीर्ण अर्थ से बाहर निकलें। प्यार में किसी से ब्रेकअप हो गया, ऐसा नहीं होता है।
बिहार चुनाव से पहले हो सकता है अध्यक्ष का ऐलान
बीजेपी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो सकता है। फिलहाल संगठन के दूसरे चुनावों को पूरा करने का काम चल रहा है। अध्यक्ष पद की रेस में कई नाम चल रहे हैं। इसमें सुधांशु त्रिवेदी के अलावा धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का भी नाम रेस में शामिल बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: पहले प्रवक्ता, फिर बने सांसद, अब बन सकते हैं BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष! रेस में सामने आया इस दिग्गज नेता का नाम












Click it and Unblock the Notifications