BJP President के नाम पर लग गई मुहर! कौन है वह कद्दावर नेता जिसके नाम पर RSS भी राजी?
BJP President Name Final: बीजेपी के नए अध्यक्ष का चयन लोकसभा चुनाव के बाद ही होना था लेकिन बार-बार यह टलता रहा। हालांकि, अब काफी विचार विमर्श के बाद एक नाम पर सहमति बन गई है। नए अध्यक्ष के नाम पर बीजेपी के साथ आरएसएस (RSS) ने भी मुहर लगाई है। सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा के पूर्व सीएम और फिलहाल केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर पार्टी के अगले अध्यक्ष होंगे।
माना जा रहा है कि पार्टी की परंपरा के मुताबिक अध्यक्ष बनने के बाद वह मंत्री पद छोड़ सकते हैं। बीजेपी में एक व्यक्ति एक पद की परंपरा का पालन किया जाता रहा है। जेपी नड्डा जब अध्यक्ष बने थे तो उन्होंने केंद्रीय मंत्री का पद छोड़ा था। 2024 लोकसभा चुनाव के बाद उन्हें मंत्री बनाया गया, लेकिन तब उम्मीद थी कि कुछ ही महीने में नए अध्यक्ष का चुनाव हो जाएगा।

मनोहर लाल खट्टर रेस में सबसे आगे!
सूत्रों के मुताबिक, मनोहर लाल खट्टर के नाम पर सहमति बनने के पीछे सबसे बड़ा कारण है उनका संगठन में काम करने का दशकों का अनुभव। हरियाणा के सीएम बनने से पहले वह दशकों तक पहले आरएसएस और फिर पार्टी के लिए संगठन स्तर पर काम कर चुके थे। खट्टर ने पूरे देश की कई यात्राएं की हैं और संघ से जुड़ाव होने की वजह से उनके नाम पर सहमति बन गई। बीजेपी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि खट्टर के नाम पर संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ भी चर्चा की गई थी।
यह भी पढ़ें: 'बंगाल को 'वेस्ट बांग्लादेश' नहीं बनने देंगे', BJP प्रदेश अध्यक्ष ने ऐसाा क्यों कहा, जानिए पूरा मामला?
BJP President के लिए इन कारणों से मिली खट्टर को प्राथमिकता
- मनोहर लाल खट्टर को पार्टी के अंदर कर्मठ और अनुशासित संगठनकर्ता माना जाता है। संघ का खास तौर पर आग्रह था कि पार्टी अध्यक्ष के चुनाव में संगठन क्षमता और चुनावी रणनीति बनाने की कुशलता पर ध्यान देना चाहिए न कि जातिगत समीकरणों को।
- मनोहर लाल खट्टर के पक्ष में जो बात गई वह है उनका आरएसएस से लंबा जुड़ाव। वह संघ के लिए लंबे समय तक काम करने के बाद बीजेपी में शामिल हुए थे। उनके पास आरएसएस के दृष्टिकोण के साथ तालमेल बनाकर बीजेपी के लिए संगठन स्तर पर काम करने का अनुभव भी है।
- खट्टर आम तौर पर लो प्रोफाइल रहते हैं, लेकिन हरियाणा के सीएम रहते हुए उनकी प्रशासनिक क्षमता ने पीएम मोदी और अमित शाह जैसे दिग्गजों को भी प्रभावित किया है। संगठन के साथ प्रशासनिक क्षमता की वजह से अध्यक्ष पद के लिए उनकी दावेदारी मजबूत हो गई।
खट्टर की जगह पर किसे मिलेगा मंत्री पद?
अब एक और अहम सवाल है कि खट्टर अगर अध्यक्ष बनने के बाद मंत्री पद छोड़ते हैं तो उनकी जगह पर किसे मौका मिलेगा। माना जा रहा है कि क्षेत्रीय समीकरणों को साधने के लिए हरियाणा के ही किसी सांसद को मंत्री पद दिया जा सकता है। हालांकि, पीएम मोदी की कार्यशैली ऐसी रही है कि वह नए नामों से सरप्राइज करते रहते हैं। इसलिए ऐसा भी हो सकता है कि किसी युवा और तेज-तर्रार चेहरे को शहरी विकास मंत्रालय सौंपा जाए।
यह भी पढ़ें: BJP President: इन्ही 6 दिग्गज नेताओं में से बनेगा कोई एक भाजपा अध्यक्ष! जल्द आएगा नए चीफ का नाम
-
गढ़वाल के हरिद्वार में पहले अमित शाह, कुमाऊं से अब राजनाथ सिंह, जानिए क्या है भाजपा का मिशन-2027 'हैट्रिक' -
BJD MLA suspension: नवीन पटनायक ने एक झटके में 6 विधायकों को पार्टी से निकाला, हिल गई पूरी ओडिशा पॉलिटिक्स! -
West Bengal Election: 2021 में जहां एकतरफा थी जीत, 2026 में वहीं होगा असली खेल! ये 10 सीटें बनेंगी ‘गेम चेंजर’ -
Puducherry Elections: चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव! अरुलमुरुगन को मिला टिकट, क्या होगा इसका असर? -
BJP नेता, मुलायम सिंह की छोटी बहू पति संग आइसलैंड में मस्ती करती आईं नजर, टूटते टूटते बची थी शादी -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया












Click it and Unblock the Notifications