BJP President: इन्ही 6 दिग्गज नेताओं में से बनेगा कोई एक भाजपा अध्यक्ष! जल्द आएगा नए चीफ का नाम
BJP President Update News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। पार्टी ने संगठन पर्व के दूसरे चरण के तहत 7 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। अब नजरें टिकी हैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर। मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 में ही समाप्त हो चुका है और वे फिलहाल एक्सटेंशन पर हैं। अब सवाल है, भाजपा का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा? न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक पार्टी के भीतर छह प्रमुख नामों की चर्चा है, जो संगठन, सरकार और संघ से जुड़े अनुभव रखते हैं। आइए जानें कौन हैं ये चेहरे?
भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन में पार्टी सूत्रों का कहना है कि तीन अहम पहलुओं को प्राथमिकता दी जा रही है -संगठनात्मक अनुभव, क्षेत्रीय संतुलन और जातीय समीकरण। इन मानकों के आधार पर ही संभावित नामों पर मंथन हो रहा है। जल्द ही अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए एक केंद्रीय चुनाव समिति का गठन किया जा सकता है, जो जरूरत पड़ने पर नामांकन, दस्तावेजों की जांच और मतदान की पूरी प्रक्रिया को अंजाम देगी।

Who will be next BJP chief: भाजपा के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में कौन-कौन?
1️⃣ शिवराज सिंह चौहान (उम्र 65 साल) - संघ की पहली पसंद, मशहूर चेहरा और मास लीडर
- चार बार MP के मुख्यमंत्री, छह बार लोकसभा सांसद।
- "लाडली बहना योजना" जैसे गेमचेंजर प्रोजेक्ट्स चलाए, जो देशभर में चर्चा में रहे।
- RSS का मजबूत समर्थन, संगठन और सरकार दोनों में लंबा अनुभव।
- पार्टी के लिए भरोसेमंद चेहरा जो आम जनता में लोकप्रियता रखता है।
- 13 साल की उम्र में RSS से जुड़, इमरजेंसी के दौरान जेल गए
- OBC कैटेगरी से आते हैं, 2005 में मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी रह चुके हैं
2️⃣ मनोहर लाल खट्टर (उम्र 70 साल) - मोदी के पुराने साथी, ईमानदार छवि वाले नेता
- हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री।
- RSS बैकग्राउंड, मोदी के साथ 1990 के दशक से जुड़ाव।
- हाल ही में हरियाणा से हटाए जाने के बाद संगठन में वापसी की तैयारी।
- PM मोदी और संघ की पसंद, लेकिन कुछ क्षेत्रों में स्थानीय नाराजगी भी।
- 1977 से RSS से जुड़े, 1994 में भाजपा से जुड़े
3️⃣ धर्मेंद्र प्रधान( उम्र 55 साल) - संगठन के साइलेंट वॉरियर, हर जगह स्वीकार्य
- ओडिशा से नेता, शिक्षा मंत्री और कई अहम मंत्रालय संभाल चुके हैं।
- ABVP से शुरुआत, संगठन और सरकार दोनों में बेहतरीन प्रदर्शन।
- UP चुनाव 2022 में भाजपा की जीत की रणनीति में अहम भूमिका।
- किसी भी गुट से विरोध नहीं, शांत रहकर प्रभावशाली काम करने की पहचान।
- 1983 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े, 2010 में BJP के राष्ट्रीय महासचिव बने
4️⃣ सुनील बंसल (उम्र 55 साल) - यूपी में भाजपा को जितवाया, शाह के बेहद करीबी
- ABVP और RSS की पृष्ठभूमि, यूपी संगठन के आर्किटेक्ट माने जाते हैं।
- 2014 लोकसभा और 2022 विधानसभा में BJP की जीत में बड़ी भूमिका।
- फिलहाल राष्ट्रीय महासचिव और ओडिशा, बंगाल, तेलंगाना के प्रभारी।
- रणनीतिकार और मैनेजमेंट मास्टर, अमित शाह की पसंदीदा टीम के सदस्य।
- 1989 में ABVP से राजनीतिक करियर शुरू, 1990 में RSS प्रचारक
5️⃣ जी. किशन रेड्डी (उम्र 64 साल)- मोदी के साथी, संगठन-सरकार का अनुभव
- तेलंगाना से सांसद और कोयला मंत्री।
- तीन बार विधायक, पहले आंध्र प्रदेश और अब तेलंगाना में प्रदेश अध्यक्ष रहे।
- BJP बनने के समय से जुड़े हुए नेता, PM मोदी के करीबी माने जाते हैं।
- 1977 में जनता पार्टी से जुड़े, BJP बनने के बाद 1980 में पार्टी में शामिल हुए
- लो-प्रोफाइल लेकिन भरोसेमंद, संगठन और जनता दोनों में पकड़।
6️⃣ बी.एल. संतोष (उम्र 58 साल) - संगठन के कद्दावर नेता, RSS का मजबूत आधार
- कर्नाटक से ताल्लुक, भाजपा के संगठन महासचिव।
- 1993 में RSS प्रचारक बने, फिर BJP में आए।
- मोदी-शाह की टीम का अहम हिस्सा, संगठन पर गहरी पकड़।
- दक्षिण भारत में BJP को फिर से खड़ा करने की जिम्मेदारी मिल सकती है।
- 1993 में RSS के प्रचारक बने, 2006 में कर्नाटक BJP के महासचिव बनाए गए
🔴 कब होगा भाजपा के नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान?
भाजपा के संविधान के मुताबिक कम से कम देश के कम से कम आधे राज्यों यानी 50% प्रदेशों में अध्यक्ष नियुक्ति के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जा सकता है।BJP अब तक 28 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में संगठनात्मक चुनाव पूरे कर चुकी है। जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव शुरू करने के लिए 19 राज्यों में चुनाव जरूरी थे, BJP ने उससे भी 9 अधिक राज्यों में यह प्रक्रिया पूरी कर ली है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अब उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, दिल्ली और हरियाणा जैसे बड़े और प्रभावशाली राज्यों में भी संगठनात्मक चुनाव जल्द पूरे किए जाएंगे। इसके बाद ही भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन किया जाएगा।
BJP नेता समीक भट्टाचार्य ने पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने ANI से कहा, "पार्टी नेतृत्व ने कहा, तो मैंने नामांकन दिया है। प्रक्रिया जारी है, नतीजा आना बाकी है।" सूत्रों के मुताबिक, ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष की भी घोषणा जल्द की जा सकती है।
🔴 किन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बदले गए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष?
- मध्य प्रदेश - हेमंत खंडेलवाल
- महाराष्ट्र - रविंद्र चव्हाण
- तेलंगाना - एन. रामचंदर राव
- आंध्र प्रदेश - पीवीएन माधव
- उत्तराखंड - महेंद्र भट्ट
- हिमाचल प्रदेश - राजीव बिंदल
- मिजोरम - बीइचुआ
- पुडुचेरी - वी.पी. रामलिंगम
- अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह - अनिल तिवारी
🔴 कैसे होता है BJP अध्यक्ष का चुनाव?
भारतीय जनता पार्टी के संविधान और नियमों की धारा-19 के तहत अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया तय की गई है।
📌1. चुनाव कराने वाली इकाई
- राष्ट्रीय परिषद और प्रदेश परिषदों के सदस्य मिलकर इलेक्टोरल कॉलेज बनाते हैं।
- यही इलेक्टोरल कॉलेज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करता है।
📌 2. चुनाव की प्रक्रिया
- चुनाव पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा बनाए गए नियमों के तहत होता है।
- अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन फॉर्म भरना जरूरी होता है।
📌 3. उम्मीदवार के लिए पात्रता शर्तें
- उम्मीदवार को कम से कम 15 साल तक पार्टी का प्राथमिक सदस्य रहना चाहिए।
- उसके नाम का प्रस्ताव कम से कम 20 सदस्य करें, जो इलेक्टोरल कॉलेज के हों।
- ये प्रस्ताव कम से कम 5 अलग-अलग राज्यों से आए हों, जहां राष्ट्रीय परिषद के चुनाव हो चुके हों।
📌 4. वोटिंग और काउंटिंग
- नामांकन के बाद जरूरत पड़ने पर वोटिंग कराई जाती है।
- वोटिंग के बाद बैलेट बॉक्सेस को दिल्ली लाया जाता है और काउंटिंग की प्रक्रिया होती है।
📌 5. कार्यकाल और नियम:
- BJP संविधान की धारा-20 के मुताबिक, कोई पात्र सदस्य 3-3 साल के अधिकतम 2 कार्यकाल, यानी लगातार 6 साल तक अध्यक्ष रह सकता है। प्रस्ताव पर उम्मीदवार का हस्ताक्षर भी जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications