'इंदिरा गांधी के समय जेल जाने वाले नीतीश और लालू कर रहे राहुल गांधी का स्वागत', विपक्ष बैठक पर बोले जेपी नड्डा
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्षी दलों की बैठक को लेकर तंज कसा कि कांग्रेस ने जिन नेताओं को जेल भेजा वहीं अब राहुल गांधी का स्वागत कर रहे हैं।
शुक्रवार को पटना में हुई विपक्ष दलों की बैठक को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं को आपातकाल के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जेल भेजा था, अब वो उनके पोते राहुल गांधी का स्वागत कर रहे हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव सहित 15 अन्य विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए। बता दें कि बिहार सीएम नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव ने इंदिरा गांधी की सरकार के विरोध में राजनीतिक कार्यकर्ता जय प्रकाश नारायण के एक आंदोलन में छात्र नेता के रूप में भाग लिया था। इस दौरान दोनों से सजा भी काटी थी।

ओडिशा के कालाहांडी में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी ने लालू यादव और नीतीश कुमार को जेल में डलवा दिया था। लेकिन, आज वे पटना में राहुल गांधी का स्वागत कर रहे हैं। मुझे आश्चर्य है कि राजनीति में क्या हो गया है।
जेपी नड्डा ने आगे कहा कि यही नीतीश कुमार कांग्रेस के समय 20 महीने जेल में रहे और लालू प्रसाद यादव 22 महीने जेल में रहे। साथ ही उन्होंने बैठक में शामिल होने वाले शिवसेना यूबीटी नेता उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके पिता हिंदू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे ने हमेशा कांग्रेस का विरोध किया था। बाला साहेब ठाकरे ने एक बार कहा था कि वो कांग्रेस में शामिल होने के बजाय दुकान (यानी अपनी राजनीति को) को बंद कर देंगे। अब उनका बेटा दुकान बंद कर रहा है।
Recommended Video
बीजेपी अध्यक्ष ने आगे कहा कि विपक्षी नेताओं की बैठक बीजेपी को हराने की उनकी हताशा को दर्शाती है। जो नेता कभी विपक्षी बनकर कांग्रेस के साथ जी जान से लड़ते थे, वे अब सत्ता हासिल करने की कोशिश में अपने दरवाजे पर उनका स्वागत कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications