बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल में की 'परिवर्तन यात्रा' की शुरुआत, बोल पिछले 10 सालों में ममता...

शनिवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल के नदिया के नवद्वीप में परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखायी।

नई दिल्ली। आगामी पश्चिम बंगाल चुनावों में ममता बनर्जी का सफाया करने और पश्चिम बंगाल में बदलाव लाने के उद्देश्य से भाजपा ने पूरे बंगाल में परिवर्तन यात्रा निकानले का ऐलान किया है। शनिवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल के नदिया के नवद्वीप में परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखायी। इस दौरान उन्होंने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा।

Recommended Video

      Bengal में JP Nadda की Parivartan Yatra, Mamata Banerjee पर जमकर बरसे | वनइंडिया हिंदी
      JP Nadda

      उन्होंने कहा, "परिवर्तन यात्रा यहां से शुरू होती है। यह केवल सरकार का नहीं बल्कि सोच का भी बदलाव है। ममता दीदी ने 10 साल पहले 'मा माटी मानुष' की शपथ लेते हुए सरकार बनाई थी। इन 10 सालों में मां को लूटा गया, माटी का अपमान किया गया और मानुष को सुराक्षा नहीं दी गयी।" उन्होंने आगे कहा, "बीजेपी ने परिवर्तन यात्रा के माध्यम से लोगों को जगाने का निर्णय लिया है। मुझे लगता है लोग पहले ही जाग चुके हैं और मैं देख सकता हूं।"

      यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, बोले- ममता बनर्जी ने किसानों के साथ बहुत अन्याय किया

      उन्होंने ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "यह कैसी सरकार है। अत्याचार की सरकार? हमारे 130 लोग मारे गए हैं, 300 से अधिक लोगों पर हमला किया गया है। इस सरकार को जाना होगा। जब वे हम पर हमला कर सकते हैं तो बंगाल में आम आदमी की स्थिति में समझ सकता हूं।"

      उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी ने पश्चिम बंगाल को सब कुछ देने की कोशिश की। लेकिन ने चाही ना, चाही ना, चाही ना कहा। उन्होंने सभी के लिए 'होवे ना' कहा, क्यों? अब सब कुछ मई महीने के बाद होगा।"

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+