BJP President के चुनाव में संघ रहा हावी, RSS की शर्तों पर ही हुआ नए अध्यक्ष का चयन
BJP President News: बीजेपी के नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर लग चुकी है और मानसून सत्र से पहले इसका औपचारिक ऐलान किया जा सकता है। बीजेपी और संघ के जानकारों का कहना है कि हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर पार्टी के नए अध्यक्ष होंगे। माना जा रहा है कि संघ की पृष्ठभूमि से आने और पार्टी में संगठन के लिए लंबे समय से काम करने के अनुभव की वजह से उन्हें तरजीह दी गई है। हालांकि, ये भी कहा जा रहा है कि अध्यक्ष के चुनाव में आरएसएस (RSS) के सुझावों और प्राथमिकता को माना गया है।
संघ के जानकारों का कहना है कि अध्यक्ष के चुनाव के लिए आरएसएस ने कुछ मानदंड बनाने के सुझाव दिए थे। संघ का निर्देश था कि चुनावी समीकरणों और जातिगत समीकरणों जैसी बातों को तरजीह देने के बजाय संगठन क्षमता और कार्यकर्ताओं से संवाद करने की योग्यता को आधार बनाना चाहिए। खट्टर इस मामले में अव्वल हैं, क्योंकि उनके पास संघ और बीजेपी के संगठन में काम करने का लगभग चार दशक का अनुभव है।

यह भी पढ़ें: MNS President राज ठाकरे के खिलाफ शिकायत दर्ज, जानें भड़काऊ भाषण में क्या बोला था
BJP President के चुनाव में संघ के सुझावों का हुआ अमल
आरएसएस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि संघ और बीजेपी के बीच तालमेल और समन्वय का संबंध रहा है, लेकिन बीजेपी को संघ की तरफ से महज सुझाव दिए जाते हैं। पार्टी चलाने और कामकाज से जुड़े फैसलों को संघ सीधे तौर पर प्रभावित नहीं करती है। हालांकि, व्यवहारिक पहलू को देखें, तो बीजेपी की चुनावी सफलता के पीछे संघ का अनुशासन और संगठन क्षमता अहम है। बीजेपी के नए अध्यक्ष के चुनाव में भी संघ का स्पष्ट प्रभाव रहा है। आरएसएस की ओर से सुझाए मानदंड को ध्यान में रखकर ही खट्टर के नाम पर मुहर लगी है।
खट्टर हरियाणा के सीएम बनने से पहले तक संगठन में अहम जिम्मेदारी निभाते रहे थे। वह कई राज्यों के चुनाव प्रभारी रह चुके हैं। पार्टी के लिए काम करने के सिलसिले में देश के अलग-अलग हिस्सों में लंबे समय तक रह चुके हैं। संगठन में काम करने के उनके अनुभव और कार्यकर्ताओं के साथ सीधे जुड़ाव की विशेषता को देखते हुए ही उन्हें इस पद के लिए चुना गया है। हालांकि, अब तक पार्टी की ओर से औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन यह अगले हफ्ते में कभी भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें: मीडिया पर फिर भड़के तेजस्वी यादव, 'ऐसे सूत्र को मैं मूत्र समझता हूं', बीजेपी ने किया पलटवार












Click it and Unblock the Notifications