बंगाल: रोड पर सभा कर रहे बीजेपी नेता दिलीप घोष ने एंबुलेंस को नहीं दिया रास्ता, वापस लौटाया
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने अपनी रैली के दौरान एक एंबुलेस को रास्ता देने से मना कर दिया और ड्राइवर को गाड़ी दूसरे रास्ते से ले जाने के लिए भी कहा। यह घटना राज्य के नादिया जिले में एक सड़क पर हुई। मामला का वीडियो सामने आया है। वीडियो में भाजपा नेता ने यह कहते हुए एम्बुलेंस को जाने से मना कर दिया कि वाहन की आवाजाही उनकी रैली में खलल पैदा करेगी।

घोष CAA के समर्थन में कर रहे थे सभा
घटना सोमवार को नादिया जिले के कृष्णनगर में जिला प्रशासनिक भवन के पास घटी। जहां घोष नागरिकता संशोधन अधिनियम के संबंध में एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। जब घोष अपना भाषण दे रहे थे, तभी एम्बुलेंस उनके मंच के दाईं ओर आ गई, जिसके बाद घोष को एम्बुलेंस चालक से दूसरे रास्ते से जाने के लिए कहा। घोष ने कहा कि, आप इस तरह नहीं जा सकते। लोग सड़क पर बैठे हैं। अशांति होगी। आप यहां से नहीं जा सकते हैं।

घोष ने इस राजनीतिक साजिश बताया
भाजपा नेता दिलीप घोष ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि, इसके उनकी बैठक में समस्या खड़ी करने की घटना करार दिया है। उन्होंने कहा कि, यह एक साजिश है और मेरे द्वारा एंबुलेंस को वापस लौटाना सही था। अगर ऐसा दोबारा होता है, तो मैं फिर से ऐसा करूंगा। पश्चिम बंगाल में राजनीति अलग है और दिल्ली स्टूडियो में बैठे पत्रकार इसे समझ नहीं सकते।

घोष का दावा किया है कि एम्बुलेंस के अंदर कोई मरीज नहीं था
भाजपा पश्चिम बंगाल के नेता ने दावा किया है कि एम्बुलेंस के अंदर कोई मरीज नहीं था। लेकिन रिपोर्टों के मुताबिक, जितनी दूर वह खड़े थे वहां से नहीं देखा जा सकता था कि, एंबुलेंस के अंदर कोई है या नहीं। तथ्य यह है कि सायरन तात्कालिकता को प्रकट करता था, लेकिन भाजपा नेता ने रास्ता देने से इनकार कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications