राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी के बीच सुबह-सुबह वेंकैया के घर क्यों पहुंचे अमित शाह?
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू से मंगलवार सुबह मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों हलचल पैदा कर दी है।
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू से मंगलवार सुबह मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों हलचल पैदा कर दी है। कहा तो जा रहा है कि शाह नायडू के यहां डोसा खाने गए थे लेकिन नाश्ते और डोसे से इतर मुलाकात के कई पहलू तलाश किए जा रहे हैं।


सुबह-सुबह पहुंचे शाह
अमित शाह ने सोमवार को सर्वसम्मति से राष्ट्रपति उम्मीदवार चुनने की खातिर गैर-भाजपा दलों से बात करने के लिए तीन सदस्यों की एक कमेटी बनाई है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली और सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू इस कमेटी के सदस्य हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि मंगलवार को राष्ट्रपति पद के लिए नाम फाइनल करने के सिलसिले में शाह ने वेंकैया से मुलाकात की है।

राष्ट्रपति चुनाव पर मंथन
एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति पद के लिए कई नामों की चर्चा है लेकिन किसी भी नाम को लेकर भाजपा के बड़े नेता की तरफ से ऐसा कोई बयान नहीं आया है। ऐसे में कई नामों पर राजनीतिक गलियारों में बात हो रही है। माना जा रहा है कि विपक्षी दलों को राजी कर सर्वसम्मति से राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार भाजपा चुनना चाहती है।

ये नाम चर्चा में
एनडीए की ओर से तरफ से लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और यूपी के राज्यपाल राम नाईक के नाम राष्ट्रपति पद के लिए चर्चा में है। वहीं विपक्ष की ओर से तरफ से महात्मा गांधी के परपोते गोपाल कृष्ण गांधी, मीरा कुमार, और शरद यादव, के नाम हैं।

24 जुलाई के खत्म हो रहा राष्ट्रपति का कार्यकाल
देश के मौजूदा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी देश का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। अगला राष्ट्रपति चुनने के लिए 17 जुलाई को चुनाव होंगे। 20 जुलाई को नतीजे आएंगे। ऐसे में सभी मुख्य राजनीतिक दलों में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मंथन चल रहा है।














Click it and Unblock the Notifications