'बाला साहेब ठाकरे के बेटे को अब हनुमान चालीसा से डर लगने लगा', बीजेपी का सीएम उद्धव पर तंज

नई दिल्ली, 23 अप्रैल: महाराष्ट्र के विधायक रवि राणा और उनकी पत्नी निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने की जिद ठान रखी थी। जिसके बाद से शिवसेना के नेता उनको चेतावनी देते नजर आए। इस विवाद पर बीजेपी ने शिवसेना और सीएम उद्धव पर तंज कसा है। मामले में बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने ट्वीट कर लिखा कि बाला साहेब ठाकरे के बेटे को अब हनुमान चालीसा से डर लगने लगा है। इस ट्वीट के बाद बीजेपी और शिवसेना में फिर से बयानबाजी शुरू हो गई है।

Hanuman Chalisa

वहीं राणा दंपत्ति ने आरोप लगाते हुए कहा कि वो सिर्फ उद्धव ठाकरे के घर 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहते थे, लेकिन शनिवार को खार में उनके निवास पर शिवसैनिकों ने हमला किया। हालांकि पुलिस का कहना है कि हालात नियंत्रण में थे, सिर्फ राणा दंपत्ति को घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया था। वैसे अब उन्होंने हनुमान चालीस का पाठ करने वाली जिद को छोड़ दिया है।

गृहमंत्री ने कही ये बात
मामले में महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कहा कि हनुमान चालीसा का जाप करने की जो योजना विधायक और सांसद ने बनाई है, उससे वो राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ना चाहते हैं। 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा का जाप करने की क्या जरूरत है? वे इसे अपने घर पर कर सकते हैं।

MNS की चेतावनी के बाद से विवाद
लाउडस्पीकर विवाद की जड़ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे की चेतावनी है। उन्होंने कहा था कि अगर मस्जिदों के बाहर लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए, तो उनकी पार्टी मस्जिदों के बाहर उन लाउडस्पीकरों के माध्यम से हनुमान चालीसा बजाएगी। इसके बाद ऐसी ही मांग अन्य राज्यों में भी होने लगी। फिर राणा दंपत्ति ने सीएम आवास के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया। इस मामले में मुंबई पुलिस दोनों को नोटिस दे चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+