प्रचार खत्म अब अब घर-घर जाकर वोट मांग रही भाजपा

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। आज सुबह से ही भाजपा के नेता और कार्यकर्ता राजधानी में घर-घर जाकर वोटरों से संपर्क कर रहे हैं। मतदातओं से कहा जा रहा है कि देश के विकास के लिए मोदी जी का साथ दें। अब उम्मीदवार का नाम नहीं लिया जा रहा है। राजेन्द्र नगर, चांदनी चौक, पटेल नगर, कालकाजी, विश्वास नगर समेत तमाम सीटों पर भाजपा के कार्यकर्ता सुबह से ही लोगों से मिल-जुल रहे हैं।

हर वोटर के लिए कार्यकर्ता

आईपी एक्सटेंशन के प्रमुख भाजपा नेता संजय अग्रवाल ने कहा कि हम हर वोटर के लिए एक कार्यकर्ता तैनात कर रहे हैं। वे कहते हैं कि आप के सारे दावे धूल में मिलेंगे। उन्होंने कहा कि लोग हमारे साथ हैं। भाजपा की जीत का पक्का दावा करते हुए उन्होंने समर्थकों से अपने परिजनों और मित्रों से मिलकर पार्टी के लिये समर्थन जुटाने की बात कही।

खट्टर से रघुवर दास तक

इस बीच, प्रचार के आखिरी दिन केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने जनता को भाजपा के आम से खास बने लोगों की याद दिलायी, जिनमें पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम मनोहर लाल खट्टर और रघुबर दास शामिल हैं।

रखें 7 फरवरी का ख्याल

जानकारी के मुताबिक,भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि 7 फरवरी को वे अधिक से अधिक मतदान को यकीनी बनायें। कम वोटिंग की सूरत में पार्टी को समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

कांग्रेस में नहीं उत्साह

आज सुबह कुछ इलाकों में कांग्रेस के कुछ नेता भी अपने गिने-चुने लोगों के साथ बाजारों और पार्कों में घूमते हुए मिले। पर उनमें उत्साह का अभाव था। कांग्रेस को लग रहा है कि उसके इस बार बीते विधानसभा का प्रदर्शन करना भी कठिन होगा। सारा मुकाबला भाजपा और आप के बीच सिमट गया है।

भगवान भरोसे कौन

इस बीच, भाजपा ने आम आदमी पार्टी के लिए कहा कि वह तो अब भगवान भरोसे है। भाजपा के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि केजरीवाल अब भगवान के ही भरोसे हैं, जनता के भरोसे नहीं। दिल्ली के विकास का चीरहरण करने वाले आज महाभारत की बात न ही करें तो अच्छा है।

किसे भगवान का सहारा

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मेरे साथ भगवान है। केजरीवाल ने महाभारत का उदाहरण पेश करते हुए ट्वीथट किया कि दुर्योधन ने श्रीकृष्ण से सेना मांगी थी, जबकि अर्जुन ने कृष्ण का साथ मांगा था। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ पूरा तंत्र है, जबकि हमारे साथ भगवान। बहरहाल, एक बात है कि इस बार राजधानी कोई चौंकाने वाले नतीजे दे सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+