BJP New President: कौन बनेगा BJP अध्यक्ष? जेपी नड्डा का उत्तराधिकारी बनने के लिए ये 5 बातें रखेंगी मायने
BJP New President: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल खत्म हो चुका है और वह अतिरिक्त कार्यकाल में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। लोकसभा चुनावों के बाद से ही नए नामों को लेकर चर्चा चल रही है। लेकिन, हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में पार्टी की धमाकेदार जीत और संसद के शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद अब नए अध्यक्ष बनाए जाने का रास्ता साफ हो चुका है।
बीजेपी में जारी गतिविधियों से लग रहा है कि दिल्ली चुनावों के बाद फरवरी महीने में कभी भी जेपी नड्डा की जगह बीजेपी के नए अध्यक्ष कार्यभार संभाल सकते हैं। इस समय बीजेपी की प्रदेश इकाइयां बूथ,मंडल और जिलाध्यक्षों की चुनाव करवाने में लगी हुई है।

BJP New President: दिल्ली विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा को मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष
इसे भी पढ़ें- Delhi Chunav 2025: महिला सम्मान योजना और संजीवनी को फर्जी क्यों बता रही BJP? दावे में कितना दम?
BJP New President: 1) भाजपा संगठन का मजबूत चेहरा
BJP New President: 2) आरएसएस का नजरिया भी रखेगा मायने!
लोकसभा चुनावों में बीजेपी 400 सीटें जीतने के नारे के साथ मैदान में उतरी थी। पार्टी नेताओं की उम्मीदें सातवें आसमान पर थीं। उत्साह के इस 'उन्माद' में जेपी नड्डा ने एक इंटरव्यू राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के लिए एक ऐसी टिप्पणी कर दी, जो पार्टी पर बहुत भारी पड़ गई।
उन्होंने कहा था कि अब पार्टी खुद ही 'सक्षम' है। इसने संघ के स्वयंसेवकों को बहुत निराश कर दिया और आखिरकार पार्टी को खामियाजा भुगतना पड़ा और 240 सीटों पर ही सिमट गई।
बाद में बीजेपी ने खुद के लिए फिर से संघ की अहमियत को कबूल किया और 'भूल' सुधार करने की कोशिश की। संघ के स्वयंसेवक फिर से भाजपा की मदद के लिए उतरे और हरियाणा, महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन ने उसके पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
ऐसे में बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में आरएसएस की भी भूमिका मायने रखने वाली है। दोनों ही समझ गए हैं कि वे एक-दूसरे के पूरक बनकर रहें, तभी आगे का रास्ता आसान है।
BJP New President: 3) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी का भरोसा सबसे अहम
अभी माना जाता है कि भारतीय जनता पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का फैसला ही अंतिम होता है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी एक ऐसे ही नेता को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पसंद करेंगे, जिनका संगठन का मजबूत बैकग्राउंड हो और संघ का भी आशीर्वाद प्राप्त हो।
हालांकि, इंडियन एक्सप्रेस ने एक बीजेपी लीडर के हवाले से कहा है कि कहा है कि अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष चौंकाने वाला नाम भी हो सकता है। उन्होंने कहा, 'मोदीजी के पिछले पसंद को देखें तो वह कोई लो-प्रोफाइल और भरोसेमंद नेता हो सकता है। फिर भी, उन्हें ऐसा नेता होना चाहिए जो शीर्ष नेतृत्व के आइडिया और कार्यक्रमों को लागू करा सकें।'
BJP New President: 4) अबकी बार 'जाति' वाला कार्ड!
भाजपा सूत्रों का कहना है कि अबकी बार भाजपा के अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ यही जरूरी नहीं है कि उन्हें मोदी-शाह और संघ का समर्थन प्राप्त हो, बल्कि इस बार इसके लिए जाति फैक्टर भी बहुत मायने रख सकता है।
क्योंकि, खुद पीएम मोदी ओबीसी हैं, नड्डा ब्राह्मण हैं जिनका कार्यकाल खत्म हो रहा है। अंबेडकर के नाम पर विपक्ष बवाल खड़ा करना चाहता है। ऐसे में सूत्रों का कहना है कि पार्टी का नया अध्यक्ष कोई दलित चेहरा हो सकता है।
लेकिन, जब बात संगठन पर अच्छी पकड़ वाले संघ के प्रिय दलित चेहरे की बात आएगी तो पार्टी के पास विकल्प सीमित लगते हैं। ऐसी स्थिति में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का नाम लिया जा सकता है। इनके अलावा पार्टी के महासचिव दुष्यंत गौतम और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बेबी रानी मौर्य भी पार्टी का चेहरा बन सकती हैं।
BJP New President: 5) युवा नेतृत्व पर भी रह सकता है फोकस
विपक्ष के तमाम दलों की कमान अब धीरे-धीरे युवा चेहरों के हाथों में आ चुकी है। इनके मुकाबले में भाजपा ऐसे युवा नेताओं की ओर भी देख सकती है, जो आने वाले कुछ वर्षों तक पार्टी की दशा और दिशा तय कर सके।
इसे भी पढ़ें- Delhi Chunav 2025: दिल्ली में BJP का खेल कैसे बिगाड़ सकती है कांग्रेस? पढ़िए क्या है ऐसी 3 वजह
अगर इस तरह की बात होगी तो शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव के साथ-साथ महाराष्ट्र के दिग्गज पार्टी नेता विनोद तावड़े का भी नाम लिया जा सकता है। वैसे पार्टी सूत्र इसे 'कोरी कल्पना' भी बता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications