Delhi Chunav 2025: महिला सम्मान योजना और संजीवनी को फर्जी क्यों बता रही BJP? दावे में कितना दम?
Delhi Chunav 2025: दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) लगातार तीसरी बार चुनाव जीतने के लिए संघर्ष कर रही है। लेकिन, पिछले लोकसभा चुनावों में उसे कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के बावजूद बीजेपी ने जबरदस्त पटखनी दी थी। अबकी बार दोनों दल अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में कई तरह के भ्रष्टाचार और घोटालों के आरोप झेल रही 'आप' सरकार ने चुनाव से ठीक पहले दो कल्याणकारी योजनाएं बहुत ही प्रचार-प्रसार के साथ लॉन्च किया था।
लेकिन, तमाम अखबारों में दो विज्ञापन छपे हैं, जिसमें खुद दिल्ली सरकार की ओर से ही इन दोनों योजनाओं को गलत बताया गया है और कहा गया है कि यह अस्तित्व में हैं ही नहीं। जिस 'महिला सम्मान योजना'और संजीवनी योजनाओं के लिए 'आप' प्रमुख अरविंद केजरीवाल खुद घर-घर जाकर लोगों से रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरवा रहे हैं,दिल्ली सरकार के विभागों ने उन योजनाओं को सिरे से खारिज कर दिया है।

Delhi Chunav 2025: दिल्ली सरकार ने विज्ञापन दोनों योजनाओं के अस्तित्व को नकारा
इतना ही नहीं दिल्ली के महिला एवं बाल विकास विभाग ने 'महिला सम्मान योजना'के लिए और दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने संजीवनी योजना को लेकर यह एडवाइजरी भी जारी की है कि कोई भी नागरिक अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड, पहचान पत्र या वोटर आईडी की जानकारी किसी के साथ भी साझा न करें।
इसे भी पढ़ें- Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव में 5 सबसे गरीब MLA के क्या हाल? 2 विधायकों से AAP ने मोड़ा मुंह
Delhi Chunav 2025: 'आप' नेताओं पर ओटीपी के माध्यम से फ्रॉड करने का बीजेपी ने लगाया आरोप
दिल्ली विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने एक प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया है,'ओटीपी मांगा जा रहा है, जिसके कारण बहुत लोगों के साथ फ्रॉड हुआ है और उनके बैंक अकाउंट से पैसा निकल गया है। इसके लिए आम आदमी पार्टी के नेता जिम्मेदार हैं, जो ये फ्रॉड कर रहे हैं।'
उनका दावा है, "धोखाधड़ी की पराकाष्ठा ये है कि इसमें मेल मेंबर (पुरुषों) के भी रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। यह बहुत हास्यासप्रद है....कोई योजना महिला के लिए है, तो पुरुष उसका लाभ कैसे लेगा? इसका मतलब है कि फ्रॉड की जड़ें बड़ी गहरी हैं।'
Delhi Chunav 2025:दिल्ली सरकार के विज्ञापन आने के बाद बीजेपी ने दोनों योजनाओं को बताया 'फर्जी'
वहीं, दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इस मसले पर आप पर हमला करते हुए कहा है,"अरविंद केजरीवाल ये योजना जो आप दिखा रहे हैं, ये योजना नहीं है, ये धोखा है और पूरे देश...... और पंजाब की जनता तो आपको इस धोखे के लिए माफ नहीं करेगी, वो आपको पहचानती है कि पिछले तीन साल से आप उनको धोखा दे ही रहे हैं...पंजाब में आजतक एक हजार रुपए कहके एक रुपया नहीं दिया गया है, उसी तरह की स्थिति वह दिल्ली में लाना चाहते थे..."
उन्होंने आगे कहा, "... लेकिन आम आदमी पार्टी की खुद की सरकार ने आज स्थिति स्पष्ट कर दी... आतिशी मार्लेना ने कहा है कि नहीं-नहीं अरविंद केजरीवाल जो कह रहे हैं, वो झूठ बोल रहे हैं। ये उनकी सरकार का विज्ञापन है,जो अखबारों में आया है।"
Delhi Chunav 2025: लोकसभा चुनावों में भी की थी धोखाधड़ी-बीजेपी
बीजेपी का यह भी दावा है कि लोकसभा चुनावों से पहले भी मार्च 2024 में भी 'आप' ने यही काम किया था और दिल्ली में लोगों से एक-एक हजार रुपए के फॉर्म भरवाए थे। विजेंद्र गुप्ता के मुताबिक 'तब इन्होंने कहा था कि एक अप्रैल से एक हजार रुपया देंगे। एक पैसा नहीं दिया। चुनाव बुरी तरह हार गए। तब भी इसी तरह से ओटीपी भी ली गई थी, सारी कार्रवाई इसी तरह से की गई थी। हमने सदन में मुद्दा उठाया तो माइक बंद हो गए। 4 नवंबर को आतिशी मार्लेना को चिट्ठी लिखी कि आप झूठ बोलते हैं....पैसा दीजिए, कोई जवाब नहीं आया।'
Delhi Chunav 2025: अखबारों में आए विज्ञापन गलत, अफसरों पर कार्रवाई होगी- मुख्यमंत्री आतिशी
हालांकि, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया है कि अखबारों में जो विज्ञापन जारी हुए हैं, वह पूरी तरह से गलत और झूठे हैं।
उन्होंने कहा, 'अखबार में विज्ञापन दिया गया कि महिला सम्मान जैसी कोई योजना नहीं है, जबकि दिल्ली सरकार की कैबिनेट का फैसला है, 1,000 रुपए वाली स्कीम नोटिफाई हो चुकी है....अधिकारियों पर पुलिस कार्रवाई होगी....जो अखबारों में नोटिस जारी हुए हैं,वह पूरी तरह से गलत हैं और झूठे भी...कुछ अफसरों पर बीजेपी ने दबाव बनाकर विज्ञापन छपवाए हैं।'
उनका कहना है कि केजरीवाल ने महिलाओं को जो 2100 रुपए देने और बुजुर्गों को संजीवनी योजना की बात कही है, वह फिर से सरकार बनने पर लाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें- Delhi Election 2025: 'केजरीवाल की नई दिल्ली सीट पर BJP बांट रही पैसे', फोटो के साथ CM आतिशी का सनसनीखेज आरोप
बता दें कि आम आदमी पार्टी के नेताओं की ओर से जो रजिस्ट्रेशन इन दोनों योजनाओं के नाम पर करवाया जा रहा है, उसमें हर महिला को हर महीने 2100 रुपए और 60 वर्ष से ज्यादा के नागरिकों को प्राइवेट या निजी अस्पताल में मुफ्त इलाज का वादा किया जा रहा है।
-
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications