बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना संक्रमित, हाल के दिनों में उत्तराखंड और तेलंगाना का किया था दौरा

नई दिल्ली, जनवरी 10। देश में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना संक्रमित हो गए तो वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जेपी नड्डा ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है।

Recommended Video

    Coronavirus Update: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda Corona Positive, जानिए हालत | वनइंडिया हिंदी
    JP Nadda Corona positive

    मेरे संपर्क में आए लोग करवा लें टेस्ट- जेपी नड्डा

    जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा है, "शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। अभी मैं स्वस्थ महसूस कर रहा हूं, लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे अनुरोध है कि अपनी जांच करवा लें।"

    बसवराज बोम्मई भी पॉजिटिव

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है, "मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है, मेरे अंदर हल्के लक्षण थे। मेरी सेहत अभी ठीक है। मैंने खुद को होम क्वारंटाइन किया हुआ है। जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे अनुरोध है कि वो अपना कोरोना टेस्ट करवा लें।"

    अजय भट्ट भी कोरोना संक्रमित

    केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है, "मेरे अंदर कोरोना के हल्के लक्षण थे, जिसके बाद मैंने कोरोना का टेस्ट कराया और अब मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया आइसोलेट करें और जांच कराएं।"

    मनोज कुमार झा ने भी बयां किया अपना दुख

    आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, "कोरोना की पिछली दोनों लहरों में बचने के बाद आखिरकार इस बार मैं संक्रमण की चपेट में आ गया हूं। कमाल है कोई दिक्कत नही महसूस कर रहा हूं, लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। कोई भी साथी जो इस दौरान मेरे संपर्क में आये हैं कृपया एहतियात बरतें। ज़िंदाबाद दोस्तों....जय हिंद

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+