भाजपा सांसद ने मुलायम सिंह यादव के छुए पैर, मांगा आशीर्वाद
नई दिल्ली। संसद में बजट सत्र में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसके बारे में कभी किसी ने सोचा नहीं होगा। हालांकि ये राजनीति है यहां कुछ भी हो सकता है। दरअसल, गुरूवार को संसद परिसर में समाजवादी पार्टी के नेता और सांसद मुलायम सिंह यादव और भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद विनय कटियार से मुलाकात हुई। मुलायम सिंह सदन से बाहर की ओर आ रहे थे और कटियार उधर से ही गुजर रहे थे। इस दौरान सभी लोग चौंक गए जब कटियार ने मुलायम सिंह के पैर छू लिए। पैर छूने पर मुलायम सिंह ने कटियार को आशीर्वाद दिया। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे का हालचाल पूछा। मुलायम के साथ उस वक्त सपा सांसद धर्मेंद्र यादव भी मौजूद थे।

तब मुलायम सिंह पर बोला था हमला
गौरतलब है कि इससे पहले कटियार अपने विवादित बयानों के चलते चर्चा में रहे हैं। 17 मार्च को कटियार ने कहा था कि 'भगवान राम चाहते हैं एक बलिदान और हो और हमें इसके लिए तैयार रहना होगा।' विनय कटियार ने मुलायम सिंह सरकार के दौरान फायरिंग में हुई मौत का हवाला लिया।

विनय कटियार ने ये भी कहा था कि...
विनय कटियार ने ये भी कहा था कि अब तक करीब साढ़े तीन लाख लोगों ने राम मंदिर के लिए अपना बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही एक और बलिदान के लिए हम सभी को तैयार होना होगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह बलिदान कैसा होगा, अभी यह कहना कठिन है। विनय कटियार ने कहा कि अयोध्या में कई मस्जिदें हैं, लेकिन उनको यहीं मस्जिद चाहिए, यह इनकी 'महाजिद' है। उन्होंने कहा कि रामकोट की परिक्रमा का मतलब भगवान राम की परिक्रमा है।

रामभक्तों का बलिदान जाया नहीं जाने देंगे
विनय कटियार ने कहा था कि मुलायम सिंह यादव ने 16 कारसेवकों की मौत की बात कही थी, लेकिन ये सत्यता से परे हैं, इसमें 50 से ज्यादा कारसेवक मारे गए थे। मामला सुप्रीम कोर्ट में है, क्या निर्णय होगा मालूम नहीं। लेकिन रामभक्तों का बलिदान जाया नहीं जाने देंगे। आगे उन्होंने कहा कि कुछ लोग जिनका कोई लेना-देना नहीं है, वह वार्ता करने आ रहे हैं, फार्मूला लेकर आ रहे हैं लेकिन अब कोई फार्मूला मान्य नहीं होगा। इसके पूर्व महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य ने कहा कि हमें राम मंदिर निर्माण के लिए संकल्प लेना चाहिए ताकि अगले वर्ष हम लोग भव्य राम मंदिर की परिक्रमा करें।
-
Kerala EC-BJP Seal Row: केरल में ECI के डॉक्यूमेंट पर बीजेपी की मुहर, विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
Dhurandhar Controversy: बागी MLA Pooja Pal ने कहा- 'Atiq सपा का सबसे बड़ा फाइनेंसर', AIMIM ने क्या दिया जवाब? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video












Click it and Unblock the Notifications